{"_id":"5a4a7add4f1c1b346f8b46c1","slug":"151514830557-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सिवाह निवासी एक व्यक्ति ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-सिवाह निवासी एक व्यक्ति ने
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस बैंक पर साढे़ छह तोले सोने के गहने बेचने के लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव सिवाह निवासी एक व्यक्ति ने रेलवे रोड स्थित एक फाइनेंस बैंक पर उसके सिक्योरिटी के रूप में रखे साढ़े छह तोले सोने के गहने बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि वह बैंक के नियमानुसार हर तीसरे माह ब्याज के रूप में 27 सौ रुपये जमा करा रहा है। बैंक अधिकारी अब उसको नजरअंदाज कर रहे हैं। पीड़ित ने लीड बैंक को इसकी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को फिलहाल शिकायत नहीं दी है।
सिवाह निवासी कृष्ण भारद्वाज ने लीड बैंक मैनेजर के नाम सोमवार को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह रेलवे रोड स्थित एक फाइनेंस बैंक से गोल्ड लोन लेने गया था। यहां पर कैशियर से गोल्ड लोन के बारे में जानकारी दी। उसको 80 हजार रुपये की जरूरत थी। अधिकारियों ने सिक्योरिटी के लिए साढ़े छह तोले सोने के गहने रख लिए थे। उसको लॉकर की एक चाबी दे दी थी, जबकि दूसरी मैनेजर के पास थी। उसने फाइनेंस बैंक की शर्तानुसार हर तीसरे माह 27 सौ रुपये ब्याज के रूप में जमा कराए। वह सोमवार को बैंक में पैसे जमा कराकर गहने लेने आया तो अधिकारी उसको पहले तो गहनों को लेकर टालते रहे और फिर उसकी सुनवाई तक नहीं की। उसने हंगामा किया तो अधिकारियों ने बताया कि उसका लोन बेच दिया गया है। कृष्ण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उसके साथ धोखा किया है। वह बैंक की शर्तानुसार ब्याज राशि भर रहा था। उसने फाइनेंस बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने गहने वापस दिलवाने की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि बैंक अधिकारियों ने उसके आधार कार्ड का पता भी खुद ही बदल लिया है। उसके साथ अधिकारियों ने धोखाधड़ी की है।
वर्जन
लीड बैंक के अंतर्गत आरबीआई की परमिशन आधारित बैंक आते हैं। गोल्ड लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी या बैंक इस दायरे में नहीं आते। ये सब प्रोफिट कमाने के लिए बिजनेस की तरह होते हैं। इसमें एलडीएम ऑफिस की बजाय पुलिस कार्रवाई बनती है।
विज्ञापन
राकेश वर्मा, एनडीएम, पानीपत।
वर्जन
पुलिस के पास किसी व्यक्ति की फाइनेंस बैंक के खिलाफ शिकायत नहीं मिली है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।