फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एनएचएम कर्मचारियों की छठें दिन भी जारी रही हड़ताल

एनएचएम कर्मचारियों की छठें दिन भी जारी रही हड़ताल

Tue, 19 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की छठें दिन भी जारी रही हड़ताल

विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल छठें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मुख्य मांगों को लेकर सोमवार को भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के छठे दिन कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। धरने की अगुवाई एनएचएम के जिला प्रधान अमित मलिक ने की। लगातार चल रही इस हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल की व्यवस्था पर खासा असर पड़ रहा है। अस्पताल का कागजी कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हुआ। मरीजों को दवा के लिए इधर-उधर धक्के खाने पड़े। मरीजों को निजी एंबुलेंस व निजी वाहनों में खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अमित मलिक ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के साथ धोखा हो रहा है। उनकी मागें नहीं मानी जा रही हैं जबकि स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से एनएचएम कर्मचारियों पर निर्भर है। एनएचएम कर्मचारी सभी विभागों में काम कर रहे हैं। मांगे ना माने जाने पर कर्मचारियों में रोष है। वो काफी समय से स्थाई सेवाएं, सुरक्षा, नियमितिकरण, सेवा नियम में संसोधन, 7वां वेतन आयोग लागू करने, पिछले हड़ताल अवधि के वेतन, वरिष्ठता व अतिरिक्त कार्यभार के अनुसार वेतन वृद्घि, कर्मचारियों के रोके गए भत्ते व कंप्यूटर कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार के कारण ग्रेड पे में वृद्धि देने की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। वीरवार को इस धरने प्रदर्शन में 396 में से 160 कर्मचारियों ने भाग लिया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन सुनेजा ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed