फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बाइक लेने आए युवक ने दुकानदार व नौकरों को पीटकर किया घायल

बाइक लेने आए युवक ने दुकानदार व नौकरों को पीटकर किया घायल

Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बाइक लेने आए युवक ने दुकानदार व नौकरों को पीटकर किया घायल
दुकानदार व नौकरों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

पानीपत। जवाहर नगर तहसील कैंप स्थित ग्रोवर वर्कशाप दुकान संचालक रजत ग्रोवर पुत्र सुभाष ग्रोवर ने थाना शहर पुलिस को उसके व उसके दुकान पर काम करने वाले नौकरों के साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वो अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान वहां फतेहपुरी चौक स्थित जगदीश बुक डिपो का नौकर आया। जिसके साथ एक अन्य युवक भी था। उस नौकर ने आते ही पुरानी बाइक लेने की बात कही। जिस पर किसी कस्टमर से पूछ कर बताने की बात कही। उसी दौरान वहां 5 अन्य युवक आ गए। जोकि डिपो के नौकर को अपने साथ ले गए व उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वो लड़का रात करीब 9 बजे वो दो अन्य युवकों के साथ दोबारा ग्रोवर दुकान पर आया। जिसने वहां आते ही रजत को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव में आए दो नौकरों को भी उसने पीटना शुरू कर दिया। तीनों आरोपी डंडो से पीटकर व दुकान पर खड़ी बाइक को तोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed