फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

-थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

Thu, 26 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
-थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
डांसर से रेप, केस दर्ज
विज्ञापन

-करनाल की रहने डांसर ने पानीपत के युवक पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
थाना शहर के अंतर्गत करनाल निवासी एक डांसर के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। डांसर ने पानीपत के नौल्था गांव निवासी एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने डांसर की शिकायत पर पानीपत जिला के गांव नौल्था निवासी प्रदीप के खिलाफ दुराचार की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
डांसर ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक आर्केस्ट्रा पार्टी में डांसर है। उसकी करीब तीन माह पहले फोन पर प्रदीप निवासी गांव नौल्था के साथ दोस्ती हो गई। प्रदीप ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। 24 अक्तूबर को प्रदीप ने उसे फोन किया और नौकरी दिलवाने वाले से मिलवाने के लिए पानीपत बुलाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रदीप उसको एक होटल में ले गया और वहां कमरे में उसके साथ रेप किया। उसने उसे धमकी दी यदि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन

इधर, डांसर ने होटल से निकलते ही मामले की शिकायत थाना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने डांसर की शिकायत को गंभीरता से लिया और उसकी पानीपत के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। थाना पुलिस ने डांसर की शिकायत पर प्रदीप निवासी नौल्था के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि करनाल निवासी एक विवाहिता जो खुद को डांसर बता रही है। उसकी शिकायत पर प्रदीप निवासी नौल्था के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रदीप को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए थाना शहर में बुलाया जाएगा। आरोपी से पूछताछ कर जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed