फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दूसरी बार जमानत देने पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार

दूसरी बार जमानत देने पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
दूसरी बार जमानत देने पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार
दूसरी बार जमानत देने पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

पानीपत। अदालत में दूसरी बार जमानत देने के लिए पहुंचे एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया । एएसआई रमेश चंद्र ने बताया कि गांव कलवेहड़ी जिला करनाल निवासी महाबीर ने एक अदालत में चल रहे एक मुकदमे में इसी माह की 18 तारीख को महेश निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली की जमानत ली थी। बुधवार को इसी अदालत में स्टेट बनाम हीना वगैरह के केस में आरोपी महाबीर ने हिन्ना उर्फ रीना निवासी अशोक विहार कॉलोनी की जमानत के लिए एक बार फिर उन्हीं दस्तावेजों को जमानत देने के लिए अदालत में प्रस्तुत किया जो वह पहले ही उक्त केस में जमा करवा चुका है। न्यायाधीश के रीडर द्वारा दोनों केसों मेें जमानत के लिए दिए गए दस्तावेजों का मिलान करने पर दोनों एक पाए गए हैं। जो कि कानून को धोखा देना है। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले 2017 में थाना मॉडल टाऊन मेें दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में जमानत दे चुका है और अब थाना शहर में 2016 में दर्ज हुए मारपीट के केस में जमानत देने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed