फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   टिकट के पैसे मांगने पर एचएचओ रिश्तेदारों ने कंडक्टर को पीटा

टिकट के पैसे मांगने पर एचएचओ रिश्तेदारों ने कंडक्टर को पीटा

Mon, 14 Jan 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
टिकट के पैसे मांगने पर एचएचओ रिश्तेदारों ने कंडक्टर को पीटा
टिकट के पैसे मांगने पर एचएचओ रिश्तेदारों ने कंडक्टर को पीटा
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत बस स्टेंड पर सिटी थाना के प्रभारी विक्रांत के रिश्तेदार ने कंडक्टर की पिटाई कर दी। आरोपी ने कंडक्टर को रादौर बस स्टेंड पर पानीपत देख लेने की धमकी दी थी। सिटी थाना प्रभारी ने कंडक्टर से अपने रिश्तेदार के व्यवहार पर माफी मांगी, लेकिन कंडक्टर कार्रवाई पर अड़ा रहा। बाद में पुलिस को आरोपी पर केस दर्ज करना पड़ा। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संदीप कुमार पुत्र आशा राम, सोनीपत ने बताया कि वो हरियाणा परिवहन यमुनानगर डिपो मे परिचालक पद पर कार्यरत है। 9 जनवरी को यमुनानगर से दिल्ली की डयूटी पर था। वो दिल्ली के बस लेकर निकला था। उसने एक युवक को टिकट लेने के लिए कहा, लेकिन युवक ने टिकट लेने से मना कर दिया और बदतमीजी करने लगा। युवक उसके साथ गाली गलौच कर रादौर बस स्टेंड पर उतर गया और पानीपत बस स्टेंड पर देख लेने की धमकी दी। जैसे ही वो पानीपत बस स्टेंड पर आया तो उसकी युवक ने दो पुलिस कर्मचारियों का साथ लेकर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की। मारपीट में उसका हाथ टूट गया। वह शिकायत लेकर गया तो सिटी थाना एसएचओ विक्रांत व एएसआई नरेश कुमार ने कहा की वह सवारी उनकी रिश्तेदार है। उसकी ओर से वो माफी मांगते है। लेकिन वो नहीं माने अंत में आरोपी पर केस दर्ज करना पड़ा। इस बारे में एसएचओ विक्रांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। कानून से उतर कोई नहीं है। अगर आरोपी उसका रिश्तेदार भी है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed