{"_id":"5a4e732c4f1c1b0e788b69ee","slug":"11515090732-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-इंसार बाजार के चौड़ा बाजार में बुधवार रात को दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-इंसार बाजार के चौड़ा बाजार में बुधवार रात को दिया घटना को अंजाम
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस गश्त पर, चौकीदार गेट पर, छत के रास्ते चोरी कर ले गए चोर
पानीपत। धुंध बढ़ते ही चोरों ने बाजारों में चोरी शुरू कर दी है। पुलिस गश्त पर, चौकीदार गेट पर और चोर चौड़ा बाजार स्थित एक कंपनी के शोरूम से बुधवार रात को हजारों के कपड़े और नगदी चोरी कर ले गए। चोर शोरूम में पिछले मकान की छत पर सीढ़ी लगाकर ऊपर सीढ़ियों के दरवाजे को तोड़कर दाखिल हुए। चोरों ने शोरूम से तसल्ली से मनचाहे कपड़े पहनकर चेक किए और चोरी कर ले गए। चोरों के छतों से होकर दुकानों में दाखिल होने पर पुलिस और दुकानदार दोनों परेशान हैं।
चौड़ा बाजार स्थित एक कंपनी के शोरूम में बुधवार रात को चोरी कर ली गई। शोरूम मैनेजर राजेश ने बताया कि वे वीरवार सुबह शोरूम पर आए तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। थाना शहर पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर मैनेजर की शिकायत दर्ज की। मैनेजर ने बताया कि चोर शोरूम से करीब 42 हजार रुपये की कीमत के कपड़े और गल्ले से करीब दो हजार रुपये की नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने शोरूम मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शोरूम मैनेजर राजेश ने बताया कि चोरों ने शोरूम में आते ही सभी सीसीटीवी कैमरों को उल्टा कर दिया। यहां पर ब्लेजर, जैैकेट व अन्य कपड़े डिब्बों से निकाले और यहीं पर ट्राई किए। वे यहां पर कपड़ों के रेटों की पर्ची उखाड़ फेंक गए। ऐसे में लगता है कि चोर बड़े आराम से कपड़े पहनकर गए हैं।
धन लक्ष्मी ज्वेलर्स में भी इसी तरह से की थी वारदात
चोरों ने करीब 20 दिन पहले इंसार बाजार कोर्ट रोड स्थित धन लक्ष्मी ज्वेलर्स शोरूम में चोरी की थी। चोर शोरूम में पिछले मकान से होकर तीसरी मंजिल स्थित कमरे से दीवार में सेंधमारी कर घुसे थे। चोर दुकान से काफी सामान चोरी कर ले गए थे। यहीं नहीं सीसीटीवी कैमरों को तोड़ गए थे और डीवीआर भी उठा ले गए थे। थाना शहर पुलिस ने इसमें चोरी का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन इसमें चोर आज तक काबू नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
पुलिस व चौकीदार सड़क पर, चोर छत के रास्ते आ रहे
पुलिस शहर की गलियों में गश्त कर रही है और चौकीदार सड़क पर दुकानों के गेट पर तैनात है। चोर सर्दी के मौसम में गलियों से आने की बजाय छतों के रास्ते दुकानों में घुस रहे हैं। दुकानदार भी चोरी को लेकर चिंतित हैं। इन सबके बीच संयुक्त व्यापार मंडल ने बाजारों में सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने की बात कही है।
---------
पुलिस को चौड़ा बाजार स्थित एक शोरूम में चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके का मुआयना कर मैनेजर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। शोरूम में चोर छत के रास्ते से होकर घुसे हैं। पुलिस शहर में लगातार गश्त कर रही है। चोरी के आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
-अमित कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।