फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रेलवे अंडरपास के पास महिला से छेड़खानी, विरोध पर हाथापाई

रेलवे अंडरपास के पास महिला से छेड़खानी, विरोध पर हाथापाई

Sun, 26 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रेलवे अंडरपास के पास महिला से छेड़खानी, विरोध पर हाथापाई
रेलवे अंडरपास के पास महिला से छेड़खानी, विरोध पर हाथापाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर की एक कॉलोनी की महिला से शुक्रवार शाम सेक्टर-छह में रेलवे अंडर पास के पास तीन युवकों ने छेड़छाड़ की, महिला के विरोध पर उससे हाथापाई भी की। पीड़िता शनिवार को परिजनों के साथ जीआरपी पानीपत थाने में पहुंची और छेड़छाड़, हाथापाई करने की शिकायत दी। जीआरपी ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ व हाथापाई करने वाले तीनों आरोपी नूरवाला कॉलोनी के रहने वाले हैं।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे किसी काम से सेक्टर-छह में गई थी और काम खत्म कर करीब आधे घंटे बाद घर लौटने लगी। इस दरम्यान जैसे ही वह सेक्टर-छह के रेलवे अंडरपास से गुजरने लगी तो वहां पर पहले से खड़े तीन युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो तीनों युवक हाथापाई करने लगे। उसका आरोप है कि, इस दौरान उसके सिर और दाएं हाथ में गुम चोट आई है। जानकारी पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई आनंद सिंह ने बताया कि महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई है। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर नूरवाला के अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed