फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कृष्ण ने हलवाई हट्टा पर पंसारी की दुकान से खरीदा था तेजाब

कृष्ण ने हलवाई हट्टा पर पंसारी की दुकान से खरीदा था तेजाब

Sun, 10 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
कृष्ण ने हलवाई हट्टा पर पंसारी की दुकान से खरीदा था तेजाब
कृष्ण ने पंसारी की दुकान से खरीदा था तेजाब
विज्ञापन

- हत्या के बाद दोनों ने रेलवे स्टेशन के टायलट में फेंक दिए थे सिमरन के कपड़े

- ज्योति की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन से कपड़े बरामद
- सिमरन को रिमांड के बाद कोर्ट में किया पेश पुलिस ने तेजाब देने वाले पंसारी को पूछताछ के लिए बुलाया


फोटो-25 व 26, 33 और 40 व 21

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
छात्रा सिमरन हत्याकांड में आरोपी कृष्ण व ज्योति से अब हत्या के राज खुलने लगे हैं। आरोपी कृष्ण ने एसिड हलवाई हट्टा स्थित पंसारी की एक दुकान से खरीदा था। पुलिस ने पंसारी को भी पूछताछ के लिए तलब कर लिया है। उसने श्याम व राधिका के नाम का फर्जी आधार कार्ड तहसील कैंप स्थित एक कैफे से बनवाया था। पुलिस ने आरोपी कैपे संचालक देव कपूर को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी ज्योति की निशानदेही पर सिमरन के रेलवे स्टेशन के नजदीक टायलेट के पीछे गढ्डे से कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस का अगला निशाना गोशाला कमेटी के पदाधिकारी व मंदिर का पुजारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी ज्योति का रिमांड पूरा होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सीआईए-थ्री पानीपत ने छात्रा सिमरन के हत्यारोपी कृष्ण व ज्योति से कड़ाई के साथ पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी कृष्ण ने बताया कि उसने तहसील कैंप में श्याम व राधिका के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तहसील कैंप भूल भुलैया चौक स्थित एक कैफे पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से कैफे संचालक देव कपूर से पूछताछ की। देव कपूर ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में ही फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के आरोपों को कबूला। पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस की मांग पर आरोपी का एक दिन का रिमांड मंजूर कर दिया।
विज्ञापन


हलवाई हट्टा से खरीदा था तेजाब
आरोपी कृष्ण से शहर के हलवाई हट्टा स्थित पंसारी की एक दुकान से तेजाब खरीदा था। बताया जा रहा है कि सीआईए-थ्री ने पंसारी की दुकान के संचालक को रिकार्ड के साथ तलब किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रेखा शर्मा ने वारदात के अगले ही दिन बुधवार को पानीपत में आकर मौका मुआयना किया था। उन्होंने तेजाब के मामले को गंभीर बताया था। एडीसी ने एसडीएम पानीपत के नेतृत्व में जांच करने की बात रखी थी। एसडीएम व प्रशासन तेजाब बेचने वाले दुकानदार को लोगों के सामने नहीं ला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ों को देख फूट-फटकर रोया पिता
सीआईए-थ्री ने आरोपी ज्योति व कृष्ण से रिमांड के दौरान शनिवार को मृतक सिमरन के कपड़े बरामद किए। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने सिमरन की हत्या कर दी और वे उसके कपड़े अपने साथ ले गए। वे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बाथरूम के पीछे एक प्लाट में गड्ढे में कपड़े दबा दिए थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों की निशानदेही पर कपड़ों को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी ज्योति को तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने यहां से ज्योति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिमरन का पिता आलोक दुबे अपनी बेटी के कपड़ों को देखकर बिलख बिलख कर रोने लगा। उसने कहा कि वह अपनी बेटी का संस्कार भी नहीं कर पाया।

यह है मामला
विदित है कि मंगलवार सायं जीटी रोड स्थित गोशाला परिसर में बने मंदिर के पीछे बने एक कमरे में एक युवती का शव पड़ा मिला था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मौके से बरामद डॉक्यूमेंट के आधार पर शव की शिनाख्त ज्योति निवासी बराना के रूप में की थी। ज्योति आर्य कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। वहीं आजाद नगर निवासी आलोक दुबे ने एसडी कॉलेज में बीए सेकंड ईयर में पढ़ने वाली अपनी लड़की सिमरन के अपहरण का आरोप लगाया था। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर कृष्ण निवासी अटावला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इन सबके बीच छात्रा की हत्या के आरोपी की पहचान भी अटावला निवासी कृष्ण के रूप में कर ली थी। वह एसडी कॉलेज में बीए थर्ड ईयर में ही पढ़ता था। पुलिस ने दोनों को शिमला के एक होटल से काबू कर लिया था। वे यहां पर श्याम व राधिका के नाम पर रह रहे थे।


वर्जन
पुलिस ने मृतका सिमरन के कपड़े बरामद कर लिए हैं और आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी कैफे संचालक देव कपूर को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस को आरोपी कृष्ण द्वारा तेजाब खरीदने वाली दुकान का भी कुछ सुराग लगा है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी।
-राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed