{"_id":"5d72c81e8ebc3e93c734aa34","slug":"crime-police-panipat-news-knl43423183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों पर चाकू-तलवारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों पर चाकू-तलवारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों पर चाकू घोंप दिए। तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाइक चला रहे तीसरे युवक ने दौड़कर अपनी जान बचाई। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसडी कॉलेज के प्रधान ने इसराना से पानीपत स्थित एसडी कॉलेज तक रैली निकाली। आइटीआइ चौक पर सुबह लगभग 11 बजे भाऊपुर का रोहित बाइक लेकर पहुंचा। राहुल निवासी कुराना और प्रवीन निवासी जवाहरा सोनीपत उसकी बाइक पर बैठ गए। रैली के साथ-साथ कॉलेज की तरफ आ रहे थे। गोहाना मोड़ पार करते ही चार नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले वे कुछ समझते एक आरोपी ने कट्टे में से चाकू निकालकर पीछे बैठे प्रवीन की पीठ में घोंप दिया। आरोपी उसे पीटने लगे। राहुल बाइक से उतरकर बदमाशों को छोड़ने के लिए कहा। तभी एक आरोपी ने उसके हाथ पर तलवार से वार किया। दूसरे ने सिर में चाकू घोंप दिया। नीचे गिरते ही दोनों टांगों पर भी तलवार से वार कर उसे घायल कर दिया।
फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चला है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
- एसआइ इंद्र सिंह, किशनपुरा चौकी इंचार्ज