फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cousin locked the family in the house and set it on fire, child died, five got burnt

Panipat News: चचेरे भाई ने परिवार को मकान में बंद कर लगाई आग, बच्चे की मौत, पांच झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cousin locked the family in the house and set it on fire, child died, five got burnt
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। सुताना गांव में चचेरे भाई ने ही भाई के परिवार के छह सदस्यों को मकान में बंद कर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी ने कमरे के बाहर से ताला लगा दिया और पिस्तौल लेकर बाहर बैठा रहा, ताकि कोई मदद को न आ सके। इस दौरान दम घुटने और झुलसने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। इसके अलावा बेटी, दामाद तथा पत्नी समेत चार लोग झुलस गए हैं, जिनका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। इससे पहले मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिर ग्रामीणों ने ताला तोड़कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, सुताना गांव में रणधीर का उसके चचेरे भाई मोनू से एक साल से लेन देन को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। मंगलवार को रणधीर घर पर नहीं था, जबकि उसकी पत्नी बाला-40 और बेटी नीतू-21 तथा दामाद विशाल-23 घर पर थे। इसके अलावा रणधीर के तीन अन्य बच्चे रितिका-17, राखी-15 और चिराग-03 भी घर पर थे।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार को दोपहर दो बजे के करीब रणधीर का चचेरा भाई मोनू शराब के नशे में साथी राहुल के साथ आया। इन्होंने आते ही पिस्तौल के बल पर रणधीर के परिजनों को घर पर ही बंधक बना लिया। फिर एक कमरे में बंद कर आग लगा दिया। इस दौरान काफी देर तक आरोपी कमरे के बाहर पिस्तौल लेकर बैठा रहा। चीख पुकार के बाद लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने मकान का ताला तोड़कर सबको बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने ढाई साल के चिराग को मृत घोषित कर दिया, जबकि राखी की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके अलावा बाला, रितिका, विशाल व नीतू का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आरोपियों की धरपकड़ जारी : एसएचओ
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दीपक कुमार, एसएचओ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed