फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation made pink toilet on the lines of Pink City Jaipur

पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर निगम ने चौड़ा बाजार में बनाया पिंक टॉयलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation made pink toilet on the lines of Pink City Jaipur
पानीपत। नगर निगम ने पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर शहर के बाजारों में आने वाली महिलाओं के लिए एक पिंक शौचालय बनवाया है। इसे खास तौर पर महिलाओं की सुविधा को देखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एक फीडिंग रूम बनाया गया है, जिसमें महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिला सकती हैं। वहीं, एक अन्य चेंज रूम भी है। इसमें बिजली-पानी और पंखों को भी सही तरीके से इस्तेेमाल किया गया है। इसमें महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त छह सीटें लगाई गई हैं। इसका रंग भी गुलाबी पेंट किया गया है। इसका फायदा बाजार में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को होगा। निगम की ओर से यहां के एक सेनेटरी पैड की मशीन भी रखवाई गई है।
विज्ञापन

अब तक शहर में महिलाओं के लिए अलग से एक भी शौचालय नहीं था, जिसकी वजह से खास तौर पर बाजार में आने वाली महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। इस शौचालय के साथ फीडिंग रूम और चेंज रूम शहर की महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। हालांकि इस शौचालय में पुरुषों के लिए अलग से सुविधा दी गई है। इसमें पुरुषों के लिए 10 यूरिनल और तीन शौचालय बनाए गए हैं। शहर के लाल बत्ती एरिया चौड़ा बाजार में इसका निर्माण किया गया है। इसमें करीब 25 लाख रुपये की लागत आई है। निगम ने इसे जनता की सुविधा के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम में 34 जगहों पर 45 सार्वजनिक शौचालय बनाए हैं, जो कि टेंडर न होने से काफी दिनों से बंद पड़े हैं। इसके अलावा निगम के पास करीब पांच अस्थायी यानी पोर्टेबल शौचालय भी हैं। उन्हें किसी भी कार्यक्रम में लाया ले जाया जा सकता है। बिना रखरखाव के ये शौचालय अब कूड़ेदान बन रहे हैं। वहीं, बाकी शौचालय टूटे फूटे और गंदगी से भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed