फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Collector rates increased by 50 percent on Railway Road and 40 percent in Sector 13/17

Panipat News: रेलवे रोड पर 50 और सेक्टर-13/17 में 40 प्रतिशत तक कलेक्टर रेटों में बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Collector rates increased by 50 percent on Railway Road and 40 percent in Sector 13/17
पानीपत। जिला में नए कलेक्टर शुक्रवार को लागू होंगे। राजस्व विभाग ने शहर समेत पूरे जिले में 10 से 50 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं। शहर में सेक्टर-13-17 से ज्यादा रेलवे रोड पर रेट बढ़ाए गए हैं। सेक्टर-13-17 में जहां 40 प्रतिशत रेट बढ़ाए हैं, वहीं रेलवे रोड पर 50 प्रतिशत तक रेट रेट बढ़ाए हैं। लोगों को कलेक्टर रेट पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर तक नहीं दिया गया है। इनको सीधे ही लागू कर दिया है। सेक्टर-11/12 में कॉमर्शियल साइट पर नए रेट के बाद कलेक्टर रेट ही 1.15 लाख रुपये प्रति वर्गगज पहुंच गया है। सेक्टर-11/12 व अंसल में 15-15 प्रतिशत रेट बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

लोगों में कलेक्टर रेट के लिए दिनभर चर्चा रही। कई लोगों ने फिलहाल रजिस्ट्री भी टाल दी है। मॉडल टाउन के मुकेश कुमार ने बताया कि उनको सेक्टर-18 में अपने मकान की रजिस्ट्री करानी थी। उन्होंने जुलाई महीने में कई बार इसका प्रयास किया लेकिन नहीं कराई जा सकी। अब कलेक्टर रेट 15 प्रतिशत बढ़ गए हैं। वे अगले कुछ दिनों में रजिस्ट्री कराएंगे।
विज्ञापन


अंसल 27,600 31,740 15
क्षेत्र वर्तमान रेट (रुपये) नए रेट (रुपये) प्रतिशत
रेलवे रोड 18,700 28,050 50
एल्डिको 30,000 45,000 50
सेक्टर-13/17 24,000 33,600 40
निजामपुर 28,750 40,250 40
आठ मरला 9600 12480 30
किशनपुरा 9,900 12,870 30
एल्डिको 46,200 65,680 40
सेक्टर-11/12 27,500 31,625 15
अंसल 27,600 31,740 15
टीडीआई सेक्टर-23 26,450 30,417 15
सेक्टर-18 23,000 26,450 15
मॉडल टाउन 49,500 56925 15
वर्जन
नए कलेक्टर रेट तय किए गए हैं। ये शुक्रवार को लागू होंगे। इस बारे में निदेशालय से भी पत्र मिल गया है।
सुमन लता, तहसीलदार पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed