{"_id":"6611bc338acc12b78a0fefc4","slug":"class-9-student-gives-birth-to-a-seven-month-old-baby-girl-classmate-accused-of-rape-panipat-news-c-244-1-pnp1004-116388-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नौवीं की छात्रा ने सात माह की बच्ची को दिया जन्म, सहपाठी पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नौवीं की छात्रा ने सात माह की बच्ची को दिया जन्म, सहपाठी पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 के अंतर्गत एक क्षेत्र के सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ने सात माह की बच्ची को जन्म दिया है। वह अब एक अस्पताल में दाखिल है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसके साथ उसके ही स्कूल का सीनियर पिछले कई माह से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। धमकी से डरकर नाबालिग ने ये बात अपने परिजनों से छुपा कर रखी। नाबालिग ने शुक्रवार शाम जब बच्ची को जन्म दिया तो परिजनों को मामले का पता चला। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर तक आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह कई साल से पानीपत में किराये पर रह रहा था। उसकी पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। उसकी 16 वर्षीय इकलौती बेटी नजदीक के ही एक सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बेटी ने शुक्रवार शाम को फोन कर उसे बताया कि उसकी तबीयत खराब है। वह घर पहुंचा तो उसकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया हुआ था। इसकी जानकारी उसने अपने साले और उसकी पत्नी को दी और उन्हें घर बुलाया। इसके बाद उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
20 सितंबर 2023 को किया था दुराचार
परिजनों ने संबंध में जब अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसके स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र 20 सितंबर 2023 की दोपहर को करीब एक बजे उनके घर में जबरदस्ती घुस गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वह उसे और उसके पिता को जान से मार देगा। धमकी देकर वह बार बार उनके घर पर आकर उससे जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने आरोपी की धमकी से डर कर ये बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल वह आठवीं कक्षा में थी और आरोपी नौवीं कक्षा में था। अब वह इस सत्र में नौवीं कक्षा में हुई है। जबकि आरोपी ने कई माह से पढ़ाई छोड़ी हुई है।
विज्ञापन
वर्जन:
मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग होने की वजह से आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। अब पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
देवेंद्र कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, सेक्टर 29 पानीपत।