फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City's climate improves after drizzle

Panipat News: बूंदाबांदी के बाद शहर की आबोहवा में सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
City's climate improves after drizzle
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बूंदाबांदी के बाद शहर की आबोहवा में सुधार हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार को 117 आ गया है। वहीं शुक्रवार को यह करीब 19 प्वाइंट कम हुआ था। एक्यूआई दो दिन में 206 प्वाइंट कम हुआ है। पिछले एक सप्ताह से रेड जोन में चल रहा एक्यूआई यलो जोन में आ गया है।
पर्यावरणविदों ने इसको बड़ा बदलाव बताया है। इसके साथ ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शुक्रवार को सुबह व शाम को हुई बूंदाबांदी का असर शनिवार सुबह ही शहर समेत जिले में देखा गया। आसमान से स्मॉग की परत छट गई थी और सब कुछ साफ नजर आ रहा था। दिन के समय लोगों ने भी एक्यूआई कम होने को महसूस किया। लोगों के अनुसार एक्यूआई कम होने से आंखों में जलन कम महसूस हुई। इसके साथ सांस लेने में भी राहत रही। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 117 प्वाइंट दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिवाली के दिन पटाखे चलने से पर्यावरण प्रदूषण बिगड़ जाता है। हर साल एक्यूआई भी बढ़ जाता है। दिवाली से अगले दिन स्मॉग देखा जा सकता था। इससे लोगों को स्वास्थ्य भी बिगड़ जाता था। इस बार शुक्रवार को बूंदाबांदी होने पर दिवाली से एक दिन पहले ही एक्यूआई रेड जोन से घटकर यलो जोन में आ गया है। दिवाली के दिन प्रशासन पटाखे चलाने वालों पर सख्त रहा या फिर लोग खुद ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए आगे आए तो एक्यूआई से आगे भी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed