फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chinese machines pose a challenge to native machines

Panipat News: चीन की मशीनें देशी मशीनों के लिए चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chinese machines pose a challenge to native machines
पानीपत। अनाजमंडी में आयोजित तीन दिवसीय एक्सपो प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को देशभर से निर्यातक पानीपत पहुंचे। निर्यातकों ने मैन्यूफैक्चरर्स से उत्पादों और मशीनों की जानकारी ली व ऑर्डर भी दिए। प्रदर्शनी में चीन की मशीनें भी निर्यातकों को लुभा रही हैं। यह मशीनें देशी मशीनों के लिए चुनौती बनी हुई है। इन सबके बीच छह हजार प्रकार का धागा बनाने वाली मोदी यार्न इंडस्ट्री सभी निर्यातकों को लुभा रही है।
विज्ञापन

पहली बार पानीपत के इसराना की पैकिंग मशीन का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। सूरत, अहमदाबाद, पुणे, लुधियाना, पानीपत, दिल्ली , गांधीनगर व नोयडा की कंपनियों ने यहां 60 स्टॉल लगाए हैं। इनमें पानीपत के आठ स्टॉल हैं। पानीपत के उद्यमी अपने धागे, पैकिंग मशीन व प्रिंटिंग मशीन का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में पानीपत का रंगीन धागा सबको लुभा रहा है। प्रदर्शनी में पहली बार एसटीपी, ईटीपी व आरओ लगाने वाली कंपनियां भी पहुंची है। गुजरात की मोदी यार्न लिमिटेड छह हजार प्रकार के धागे का प्रदर्शन कर रही हैं। इस धागे का रग्ज, कारपेट व होम फर्निसिंग के उत्पाद बनाने में प्रयोग होता है। कंपनी के प्रतिनिधि एसके मोदी ने बताया कि वह 20 साल से धागा बना रहे हैं। देश के हर कोने में उनकी कंपनी धागे का निर्यात करती है। पानीपत भी उनके लिए एक बड़ी मंडी है। उम्मीद है कि उन्हें यहां से अच्छे ऑर्डर मिलेंगे।
विज्ञापन

सूरत की मैक्सूम कंपनी के प्रतिनिधि प्रिकेश रामशाह ने बताया कि वह चीन में बनी फेडर मशीन का प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस मशीन की पूरे देश में सप्लाई करते हैं। इस मशीन से पहले पेपर पर प्रिंटिंग होती है फिर इसको कपड़े पर उतारा जाता है। इस अत्याधुनिक मशीन की कीमत 20 से 50 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराना की हरी ट्रेडर्स के निदेशक विशेष कुमार ने बताया कि वह पहली बार अपनी पैकेजिंग मशीन का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मशीन से तेजी से उत्पादों की पैकिंग होती है। वह मशीन खुद बनाते हैं।
पंचकूला की इसान पर्यावरण प्राइवेट लिमिटेड भी स्टॉल लगाए हुए है। यह कंपनी एसटीपी, ईटीपी व आरओ लगाती है। यह कंपनी एशिया के विभिन्न देशों में अपने प्रोजेक्ट लगा रही है। पानीपत की एमके ट्रेडर्स के प्रतिनिधि अजमेर भौरिया ने बताया कि वह बैरंग की सप्लाई करते हैं। वह एल-3 साइज के बैरंग सप्लाई करते हैं। पहली बार वह अपनी स्टॉल लगा रहे है। उन्हें अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।


बॉक्स

इन उत्पादों का भी किया जा रहा है प्रदर्शन

प्रदर्शनी में पायनियर एंबाएडरी, आइडियल टेक्सटाइल सोल्यूशन, गोल्डस्टोन, ए वाय एम सिंटैक्स, गंगा एक्रोवूल, जय जगदम्बे, विनिंग डस्ट्रीज, फिलाटैक्स इंडिया, दोधिया सिंथेटिक, गोकुलानंद पेट्रोक्म, केपी वूलन मिल्स समेत कई कंपनी अपने उत्पादों के साथ आ रही हैं। जिसमे फाइबर, यार्न , फैंसी यार्न , कपड़ा, ट्रिम्स , डाई केमिकल्स , टेक्सटाइल मशीनरी , निटिंग, प्रिंटिंग, लेजर कटिंग मशीन और स्पेयर पार्ट्स प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed