फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Minister Flying Squad and Health Department raid on drug de-addiction center, 44 youths got freed

पानीपत: नशा मुक्ति केंद्र पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और स्वास्थ्य विभाग का छापा, 44 युवक कराए मुक्त

Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
सार

नशा मुक्ति केंद्र अवैध रूप से चला जा रहा था। 10 से12 हजार रुपये लेकर युवकों को भर्ती किया जाता था। सात माह पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव उग्राखेड़ी में चल रहे इस नशा मुक्ति केंद्र को बंद कराया था।

विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad and Health Department raid on drug de-addiction center, 44 youths got freed
सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव उग्राखेड़ी में अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति पर मंगलवार को छापा मारा। यहां पर नशा छुड़ाने के लिए 44 युवकों को रखा गया था। आरोप है कि इन युवकों के परिजनों से हर माह 10-12 हजार रुपये वसूले जा रहे थे। इन सभी युवकों को छुड़ाया गया। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवकों ने आरोप लगाया कि संचालक उनके साथ मारपीट करता था और भर पेट भोजन भी नहीं देता था।
विज्ञापन

 

टीम ने इन युवकों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। स्वास्थ्य विभाग ने चांदनी बाग थाना पुलिस में आरोपी संचालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी संचालक फरार है। गौरतलब है कि जुलाई 2021 में भी इसी केंद्र पर छापा मारकर इसको सील किया गया था लेकिन संचालक ने सील तोड़कर दोबारा नशा मुक्ति केंद्र शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवकों ने बताया कि उनको उनके परिजनों ने इस नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया। परिजनों से इसके लिए 10-12 हजार रुपये प्रतिमाह लिए जाते थे। उनके साथ संचालक संजय पाहवा अक्सर मारपीट करता था। जुलाई 2021 से पहले इस केंद्र को गांव उग्राखेड़ी का बिजेंद्र चलाता था। उसके खिलाफ प्रशासन ने केस दर्ज करवा दिया था। फिर बिजेंद्र ने इस केंद्र को संजय पाहवा को किराये पर दे दिया था। यहां एक ही हॉल में 44 युवकों को रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिना वेंटिलेशन एवं मनोरोग विशेषज्ञ के चल रहा था केंद्र: डॉ. मोना
सिविल अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल ने बताया कि उड़न दस्ता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट जयपाल सिंह व उन्होंने उग्राखेड़ी के नशा मुक्ति केंद्र में छापा मारा था। यहां संचालक नहीं मिला। यहां 44 युवक मिले । इनको एक हॉल में रखा गया था। वहां वेंटिलेशन भी नहीं था। बिना मनोरोग विशेषज्ञ के ये केंद्र अवैध रूप से चल रहा था।


 

पिछले साल जुलाई में इस केंद्र को सील कर दिया गया था। दोबारा फिर इसकी सील तोड़कर चलाया जा रहा था। संचालक फिलहाल फरार है। उन्होंने पुलिस को आरोपी संजय पाहवा के खिलाफ शिकायत दी है। फिलहाल युवकों को सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed