फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chicken shopkeeper stabbed to death

Panipat News: चिकन दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chicken shopkeeper stabbed to death
पानीपत। बापौली अनाज मंडी में शराब पार्टी के बाद अधमी गांव के चिकन कॉर्नर संचालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोस्त ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया। इसके बाद दोस्त ने गन्ने के खेत में छिपकर जान बचाई। बड़े भाई के अनुसार आरोपियों ने चार माह पुरानी रंजिश का बदला लिया है। आरोपियों ने पहले धमकी दी कि उनके संपर्क गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हैं। वह उसे जल्द ही मरवा देंगे। उन्हीं के ऑफिस के बाहर चिकन कॉर्नर संचालक का शव मिला है। पुलिस ने घटनास्थल की कुछ दूरी से कई हथियार बरामद किए हैं और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अधमी गांव निवासी सरवर ने बताया कि उसका छोटा भाई तसव्वर (33) का गांव के मोड़ पर चिकन की दुकान है। वह शुक्रवार को रात करीब नौ बजे बरात से लौटा था। वह चिकन कॉर्नर पर गया तो वहां अनिल बैठा था। अनिल के कहने पर तसव्वर ने उसे घर भेज दिया था। रात करीब एक बजे गांव का सन्नी उसके घर आया और बताया कि तसव्वर के साथ झगड़ा हुआ है। उसे काफी चोट लगी है। वह अनाज मंडी पहुंचा तो भाई खून से लथपथ हालत में बापौली निवासी सतीश के ऑफिस के बाहर पड़ा था। उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था। वह उसे सामान्य अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस झगड़े में तसव्वर के दोस्त शामली के शामगढ़ी निवासी आजाद को भी चोट लगी है। आजाद ने आरोपियों का विरोध किया तो उस पर भी हमला किया। उसने ईंख के खेत में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन

सरवर ने बताया कि वह बापौली रोड पर ढाबा चलाता था। उस समय बापौली निवासी सतीश का भाई लाखा उसके पास आया और खाना खाकर बिना पैसे दिए जाने लगा। इस पर उनकी कहासुनी हो गई थी। इसका तसव्वर को पता चला तो उसने सतीश और लाखा को धमका दिया था। इसके बाद सतीश ने उसे फोन कर कहा था कि तसव्वर को समझा ले नहीं तो उनके लिंक लॉरेंस बिश्नोई तक हैं, वह तेरे भाई को जान से मरवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवर ने बताया कि सतीश का मौसेरा भाई अनिल उन्हीं के गांव का रहने वाला है। अनिल के साथ उसके भाई तसव्वर की एक साल पहले कहासुनी के बाद बोलचाल बंद थी। शुक्रवार को जब वह एक बरात से लौटा तो अनिल उसके भाई की दुकान पर था। अनिल को देखकर वह हैरान हो गया था। वह अनिल की मंशा को नहीं समझ पाया। अनिल ने धोखे से उसे घर भेज दिया और उसके भाई तसव्वर को अपने साथ शराब पिलाने के लिए ले गया, जहां पर उनका झगड़ा हुआ। तसव्वर घर जाने लगा तो अनिल ने अपने मौसी के लड़के सतीश, लाखा, विकास, मनीष लाला समेत 15-20 लड़कों को बुलाया और सतीश की दुकान के सामने उसकी चाकू समेत कई तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर लाठी-डंडे, चाकू, दरांत उर्फ मुकता समेत कई तेजदार हथियार बरामद किया। इसके अलावा पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। निजी अस्पताल में भर्ती घायल आजाद के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
सरवर ने बताया कि वह पांच-बहन भाई है, जिनमें चार भाई और एक बहन है। तसव्वर तीसरे नंबर पर था। वह शादीशुदा है, उसकी दो बेटियां हैं। पिता खेती-बाड़ी करते हैं।

मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- अतर सिंह, प्रभारी, बापौली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed