फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Canter truck runs over motorcyclist; dies on the spot.

Panipat News: कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Canter truck runs over motorcyclist; dies on the spot.
अस्पताल में मौजूद विक्रम के परिजन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के विकास नगर सीआईएसएफ रोड शुक्रवार शाम को कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार विकास नगर निवासी विक्रम (24) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि कैंटर को एक नाबालिग चल रहा था। जिसे मौके से भगा दिया है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई भी की गई। पुलिस ने विक्रम के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विकास नगर गली नंबर-17 निवासी रविंद्र ने बताया कि उनके बेटे विक्रम एनएफएल में सफाई का काम करते थे। शुक्रवार को वह सुबह ड्यूटी पर गए थे। रक्षाबंधन के चलते करीब साढ़े तीन बजे ही ड्यूटी से घर आ रहे थे। जैसे ही वह गली नंबर-2 के पास विकास नगर में पहुंचे तो कैंटर ने पीछे से विक्रम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए और कैंटर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया।
विज्ञापन

हादसे में विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। गली-16 निवासी प्रदीप ने उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने विक्रम का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना सेक्टर-29 प्रभारी रोबिन ने बताया कि शिकायत के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। कैंटर को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम के कंधों पर भी परिवार की जिम्मेदारी रविंद्र ने बताया कि उनके दो बेटों में विक्रम बड़े थे। उनके छोटे बेटे मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। जिस कारण विक्रम के कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। दो साल पहले विक्रम की शादी थी। उनका एक साल का बेटा भी है।

अस्पताल में मौजूद विक्रम के परिजन। संवाद

अस्पताल में मौजूद विक्रम के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed