फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ...but man power is only 36 percent how to solve the problems of consumers

...लेकिन मैन पावर है महज 36 फीसद कैसे दूर हो उपभोक्ताओं की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
...but man power is only 36 percent how to solve the problems of consumers
पानीपत। इस समय बिजली निगम मैन पावर की भारी कमी से जूझ रहा है। इसी कारण उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण समय पर नहीं हो पा रहा। आंकड़ों के मुताबिक, मैन पावर महज 36 प्रतिशत काम में लगा है। इनमें तकनीकी कर्मचारियों के साथ क्लर्क लेवल का काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। पानीपत निगम के चारों डिविजनों में 1457 कर्मचारियों व अधिकारियों की आवश्यकता है, जबकि इस समय इनकी जगह केवल 542 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। इस हिसाब से यहां 933 कर्मचारी कम हैं। खास बात ये है कि इनमें एसडीओ पद के अधिकारियों से लेकर स्वीपर पद के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कमी एरिया लाइन मैन की है। निगम में इस वक्त 572 में से केवल 52 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। इस कारण पानीपत के एरिया में आने वाले फॉल्ट समय पर ठीक नहीं हो पाते। दूसरी खास बात ये है कि इनमें से भी कुछ तकनीकी स्टॉफ अपनी ड्यूटी को फील्ड से हटाकर कार्यालयों में करवा चुुके हैं। जिससे कच्चे कर्मचारियों पर वर्कलोड बढ़ चुका है और उनके साथ हो रहे हादसों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि निगम में चल रही भारी मैनपावर की कमी को लेकर कर्मचारी यूनियन भी कई बार निगम अधिकारियों के मार्फत सरकार को नए कर्मचारियों को भर्ती करने की बात कह चुकी है। इसके बाद भी नए कर्मचारियों की भर्ती न होने से दूसरे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
बिजली निगम पानीपत के अंतर्गत चार डिवीजन आती हैं। हर डिवीजन के अंतर्गत तीन से चार सब डिवीजन हैं। इसके अलावा पानीपत सर्कल कार्यालय अलग से है। तीनों डिवीजन और पानीपत सर्कल कार्यालय में तकनीकी स्टॉफ की कुल 1109 कर्मचारियों की पोस्ट पास हैं। इनमें से इस समय केवल 413 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। 696 कर्मचारी कम हैं। वहीं, क्लर्क पोस्ट की बात करें तो चारों जगहों पर कुल 348 पोस्ट पास हैं, जिसमें से केवल 111 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। जिसमें से 237 कर्मचारी कम हैं।
सबसे ज्यादा एएलएम की पोस्ट हैं खाली
निगम के पास इस समय तकनीकी और क्लर्क स्टाफ की अलग अलग श्रेणी की 35 पोस्ट हैं। मौजूदा समय में यहां एक असिस्टेंट इंजीनियर, 26 जेई, 51 एरिया फोरमैन केबल ज्वाइंटर, 46 लाइनमैन, 520 एरिया लाइनमैन, 51 यूडीसी, 82 एलडीसी, 32 एमआर, 30 बीडी की पोस्ट रिक्त पड़ी हैं। इसके अलावा बाकी की अन्य पोस्ट पर भी कर्मचारियों की कमी है।

पहले ही पोस्ट खाली, कुछ कर्मचारी फिर भी खाली
बिजली निगम में इस समय कर्मचारियों की सैकड़ों पोस्ट खाली हैं। जिनमें तकनीकी व क्लर्क स्टॉफ भी है। इसके बाद भी बहुत सारे तकनीकी कर्मचारी अपनी ड्यूटी उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से कार्यालयों में करवा चुके हैं। जिससे जनता को भी परेशानी हो रही है और निगम को भी नुकसान हो रहा है। नए कर्मचारियों की भर्ती करने के साथ तकनीकी कर्मचारियों की फील्ड में ड्यूटी लगाने के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार कहा जा चुका है।
- जितेंद्र सैनी, राज्य सचिव, एएचपीसी वर्कर्स यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed