फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Businessman's body found in canal

नहर में मिला कारोबारी का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Businessman's body found in canal
पानीपत। संदीप। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। रोहतक बाईपास के पास मंगलवार रात नौ बजे दिल्ली पैरलल नहर में टेक्सटाइल कारोबारी का शव मिलने से हडकंप मच गया। भाई के अनुसार कारोबारी इंसार बाजार स्थित दुकान से 10 मिनट में लौटने की बात कहकर निकला था। रात नौ बजे तक वह नहीं लौटा। कॉल किया तो पुलिस ने कॉल रिसिव की और उनका शव नहर में मिलने की सूचना दी। इसराना थाना पुलिस ने बुुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-11 निवासी प्रदीप ने बताया कि इंसार बाजार में उनकी आदित्य टेक्सटाइल के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि बड़े भाई संदीप बंसल मंगलवार शाम पांच बजे उन्हें दुकान की चाबी दी थी और 10 मिनट में लौटने की बात कहकर स्कूटी से कहीं चले गए। रात करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर किसी परिचित ने कॉल किया तो पुलिस ने रिसीव किया।
विज्ञापन

सूचना मिली कि रोहतक बाईपास के पास भाई संदीप को गोताखोरों ने नहर से निकाला है। वह डूब रहे थे, इसी बीच स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते देख शोर मचा दिया। इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। पुलिस संदीप को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मिलने से दो किलोमीटर दूर उनकी स्कूटी को नहर किनारे से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की किसी से नहीं कोई दुश्मनी
प्रदीप ने बताया कि बड़े भाई संदीप के दो बेटे है। भाई को किसी तरह की परेशानी नहीं थी। वह नहर में छलांग नहीं लगा सकते हैं। पानी में गिरने की वजह मोबाइल खराब है, जिसके ठीक होने पर ही हकीकत सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed