फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buana Lakhu's Coach Surendra Kumar Is Forging Boxing Stars, Guiding Youth in a New Direction.

Panipat News: बुआना लाखू के कोच सुरेंद्र कुमार गढ़ रहे बॉक्सिंग के सितारे, युवाओं को दे रहे नई दिशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Buana Lakhu's Coach Surendra Kumar Is Forging Boxing Stars, Guiding Youth in a New Direction.
कोच सुरेंद्र कुमार।
पानीपत। बुआना लाखू गांव में खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान बन रही है। इसका श्रेय कोच सुरेंद्र कुमार को जाता है। उनके पास रोजाना 30 से 40 बच्चे बॉक्सिंग की तैयारी करते हैं और अपने भविष्य को संवारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कोच सुरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में अब तक 20 से 25 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं। खिलाड़ी गांव स्थित पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी में दोनों समय अभ्यास कर रहे हैं। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एकेडमी में आठ साल पहले शुरू की थी। उनके पास पर 10 साल के बच्चे से लेकर 25 साल तक के युवा बॉक्सिंग की बारीकियां सीख रहे हैं। उनके पास सुबह और शाम खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं, इसमें तकनीकी के साथ फिटनेस के बारे में जागरूक किया जा रहा है, इसके साथ खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का महत्व भी बताया जा रहा है। मैदान पर एक खिलाड़ी में इन सबका होना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को सही मार्ग दिखाने के लिए 2011 में एकेडमी बनाई थी। मेरा मानना है कि अगर युवाओं को सही दिशा और बेहतर मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। वे लगातार युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करते हैं। उनके पास 20 से 25 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। छोटे बच्चे भी बॉक्सिंग में रिंग में उतर रहे हैं। वे बचपन से ही अपना सपना बनाकर चल रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को सफलता के लिए पहले लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, वे इसके बाद सही दिशा में मेहनत करें तो सफलता आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed