फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bhajan, singer, purnima, chandni

भजन गायिका में पूर्णिमा ने बिखेरी ‘चांदनी’

Tue, 27 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 27 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
bhajan, singer, purnima, chandni
पूर्णिमा - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। भजन गुनगुनाने वाली पूर्णिमा ने मुंबई में द वाइस ऑफ इंडिया में सिलेक्ट होकर पानीपत का नाम रोशन कर दिया है। पूर्णिमा के वाइस ऑफ इंडिया में चयनित होने से परिवारजन और अन्य खुशी से गदगद हैं। पुजारी पिता मधुसूदन त्रिपाठी और मां सविता त्रिपाठी को अपनी लाडली पर नाज है।


असंध रोड स्थित शिवपुरी मंदिर में संगीत की स्वर लहरियों को गूंजाने वाली पूर्णिमा ने अब माया नगरी में स्वर वर्षा की तो पानीपत का नाम गूंज उठा। 22 वर्षीय पूर्णिमा ने मधुर स्वर से ‘द वाइस ऑफ इंडिया’ में खुद को साबित कर दिया। उन्होंने देश के 48 प्रमुख बच्चों में नाम दर्ज करा लिया है। पूर्णिमा के वाइस ऑफ इंडिया में सिलेक्ट होने की सूचना रविवार रात को परिवार के सदस्यों को मिली। इसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन



पिता के साथ गुनगुनाती थीं भजन
पिता मधुसुधन त्रिपाठी ने बताया कि वे मूलरूप से अयोध्या के रहने वाले हैं। वे कई वर्षों से पानीपत के असंध रोड शिवपुरी स्थित शिव मंदिर में पुजारी हैं और अब जाटल रोड सावन पार्क में रह रहे हैं। वे मंदिर में भजन करते थे, तो बेटी पूर्णिमा भी साथ में भजन गुनगुनाती थीं। प्रभु के आशीर्वाद से और अभ्यास से उनकी आवाज सुरीली बन गई। वह खुद भी भजनों की प्रस्तुति देने लगीं। मंदिर में उसकी प्रस्तुति को सुनकर श्रोता डटे रहते थे। पूर्णिमा अपने बाल्यकाल में ही जन-जन में अपनी आवाज की वजह से प्रिय हो गई थीं। शिव मंदिर में उसकी सुरीली, मन मोहक आवाज को सुनने वाला मुग्ध हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवध घराने से संगीत की परंपरागत शिक्षा ली
पिता मधुसुदन त्रिपाठी ने बताया कि पूर्णिमा संगीत के क्षेत्र में आगे आना चाहती थी। उन्होंने भी उसका पूरा सहारा दिया। उसको दिल्ली के एक संगीत संस्थान में दाखिल कराया गया। उसने यहां पर अवध घराने से संगीत अलापों की बारीकियां को समझा।



बीएड करते समय जीते कई पदक
पूर्णिमा शिक्षा के क्षेत्र में भी खुद को साबित करती है। परिजनों ने बताया कि उसकी शिक्षा के प्रति शुरू से ही रुचि रही है। उसने शहर के आर्य पीजी कॉलेज से एमकॉम की और अब एक कॉलेज से बीएड कर रही है। उसने अपने स्कूल और कॉलेज के जीवन में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त किए। पूर्णिमा ने यूथ फेस्टिवल में राष्ट्र स्तर पर अपनी आवाज के रंग बिखेरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed