फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   attigatation against people

ब्लैक आउट पर इंजीनियर और यूनियन में तनी

Mon, 31 Aug 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Mon, 31 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन ने शहर में ब्लैक आउट करने के फैसले पर वर्कर्स यूनियन और इंजीनियर एसोसिएशन के बीच तन गई है।
विज्ञापन


निगम की दोनों वर्कर्स यूनियन ने इस फैसले की निंदा करते हुए इंजीनियर एसोसिएशन का सहयोग करने से इनकार कर दिया है। यही नहीं एचएसईबी (हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) वर्कर्स यूनियन ने इंजीनियर एसोसिएशन का सहयोग करने वाले यूनियन के दो पदाधिकारियों को भी उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।

बिजली निगम अधिकारियों और न्यू क्रांति नगर और सत करतार कॉलोनी के लोगों के बीच छिड़ी लड़ाई अब निगम में आ गई है। मॉडल टाउन एसडीओ के समर्थन में उतरी पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन ने बिजली वर्कर्स यूनियन से भी समर्थन मांगते हुए शहर में ब्लैक आउट करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


लेकिन आल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन और एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने इंजीनियर एसोसिएशन के ब्लैक आउट से इनकार किया है। वहीं, इंजीनियर एसोसिएशन ने प्रशासन को 31 अगस्त तक समय दिया है। यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो फिर शहर में ब्लैक आउट करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने बिना सहमति के इंजीनियर एसोसिएशन के समर्थन करने वाले यूनियन के दो पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

शुक्रवार को सत करतार कॉलोनी का फीडर पूरा दिन ब्रेकडाउन रहने और रात के समय भी लग रहे बिजली कटों से परेशान न्यू क्रांतिनगर और सतकरतार कॉलोनी के लोग भड़क गए। उन्होंने सबसे पहले तो गोहाना रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया।

लेकिन बाद में एसडीओ सतीश गोयत के घर हंगामा किया। इस दौरान मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस पर कॉलोनी के लोगों ने एसडीओ के खिलाफ गोहाना रोड पुलिस चौकी पर शिकायत दी थी।

वहीं, एसडीओ सतीश गोयत ने भी कॉलोनीवासियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। एसडीओ के समर्थन में पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन ने शनिवार को डीसी से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसोसिएशन ने प्रशासन को 31 अगस्त का तक अल्टीमेटम देते हुऐ कार्रवाई न होने पर उसके बाद पूरे शहर में ब्लैक आउट करने की  चेतावनी दी है।

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव ने बाल कुमार ने सहमति के बिना पावर इंजीनियर एसोसिएशन का सहयोग करने वाले सिटी यूनिट के उप प्रधान सुरेंद्र कुंडू और मॉडल टाउन सब यूनिट के प्रधान कृष्ण कुमार को बर्खास्त कर दिया।

आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के सर्कल सचिव तेजपाल ने कहा कि अधिकारियों और लोगों के बीच में इस प्रकार की छुटपुट घटनाएं होती रहती हैं। इसका समाधान बातचीत है। पूरे शहर में ब्लैक आउट करना उचित नहीं।


कालोनी निवासी बलकार मोक्कल, मोहर सिंह, गोपीराम, विक्की दलाल, केवल, कृष्ण, निशांत, जगत और रमेश ने कहा कि मॉडल टाउन एसडीओ सतीश गोयत ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।

इसकी उसे सार्वजनिक तौर पर सबसे माफी मांगी पड़ेगी। यदि प्रशासन ने उसके खिलाफ  कोई कार्रवाई नहीं की तो वे सोमवार को गोहाना रोड पर जाम लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed