फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempts to steal parts of machines, thieves ran away leaving the bike

मशीनों के पुर्जे चोरी का प्रयास, बाइक छोड़कर भागे चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Attempts to steal parts of machines, thieves ran away leaving the bike
पानीपत। सेक्टर 37 में मशीनों के पुर्जे चोरी करने का प्रयास किया गया। यहां पर गश्त कर रहे सिक्योरिटी गार्ड ने चोरों को देख लिया। चोर यहां अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी सिकंदरपुर निवासी सुनील पुत्र राय सिंह ने बताया कि वो एसआर सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विस कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। उनकी कंपनी के पास सेक्टर 36, 37, 38 व 39 की अमिऐंस सिटी की साइट की सिक्योरिटी का ठेका है। 31 मार्च की रात 11 बजे के करीब सिक्योरिटी गार्ड रवि व सुरेश गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान सेक्टर 37 में कुछ आवाजें सुनाई दी। सिक्योरिटी गार्ड ने वहां जाकर देखा तो दो युवक मशीन के पुर्जे खोलने की कोशिश कर रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने उनको आवाज लगाई तो वह अपनी बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। दोनों चोर बाइक को वहीं छोड़कर भाग गए। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक के नंबर से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed