फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempt to kidnap a child in Kishanpura

किशनपुरा में बच्चा अगवा करने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a child in Kishanpura
पानीपत। किशनपुरा में कॉपी चेक कराने स्कूल जा रहे 10 वर्षीय बच्चे को बेहोश कर अगवा करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मौका देखकर वैन की खिड़की से बाहर कूदकर भाग निकला। बच्चे ने घर आकर आपबीती बताई तो बाद परिजन और आसपास के लोग एकत्रित होकर किशनपुरा पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात की जगह का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

किशनपुरा निवासी छठी कक्षा के छात्र 10 वर्षीय बच्चे ने पुलिस को बताया कि स्कूल बंद हैं, इसलिए ऑनलाइन क्लॉस लगती है। वह बुधवार को स्कूल में कॉपी चेक कराने के लिए जा रहा था। सुबह पिता फैक्टरी चले गए थे। रास्ते में पार्क के पास करीब 55-60 साल के व्यक्ति ने उसे आवाज देकर बुलाया और मुंह पर रुमाल रख दिया। इससे उसे चक्कर आने लगे। उस व्यक्ति ने पास ही खड़ी वैन में उसे बैठा लिया। वैन में उसकी ही उम्र का एक बच्चा पहले से बेहोश पड़ा था, लेकिन वह होश में था और मौका मिलते ही वैन की खिड़की खोली और बाहर कूद गया।
विज्ञापन

फिर वैन वहां से चली गई। बच्चे के पिता मनोज कुमार ने बताया कि उसके पास सुबह पत्नी का फोन आया कि बेटा लापता है। वह फैक्टरी से घर पहुंचा तो बच्चा घर पर मिला। बच्चे की हालत सही नहीं थी। बच्चे की हालत में सुधार होने के बाद वारदात स्थल पर लेकर गए। रेलवे लाइन के पास बच्चे की किताबें पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लापता हो चुके हैं कई बच्चे
बच्चे के पिता ने कहा कि पहले भी यहां से काफी बच्चों का अपहरण हो चुका है। पार्क में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। कई बार इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई। उनकी मांग है कि पुलिस यहां पर गश्त बढ़ाई और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

मामले की जांच चल रही
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यहां लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। - बलजीत सिंह, इंचार्ज किशनपुरा चौकी पुलिस
शिकायत मिल गई है, जांच कराई जा रही
मामले में परिजनों की ओर से शिकायत मिल गई है। इसकी जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- मंजीत मौर, थाना प्रभारी, थाना चांदनी बाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed