Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Athletes from Ujha village shine despite an incomplete stadium

Panipat News: अधूरे स्टेडियम के बाद भी चमक रहे उझा गांव के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Athletes from Ujha village shine despite an incomplete stadium
नि​खिल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। उझा गांव के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां पर चार साल बाद भी स्टेडियम अधूरा पड़ा है। ब ावजूद इसके गांव के खिलाड़ी सफलता की चमक बिखेर रहे हैं।
गांव की बेटी शिवानी जूडो में उपलब्धियां हासिल कर खेल कोटे से बीएसएफ में भर्ती होकर देश सेवा कर रही हैं, जबकि डिस्कस थ्रो खिलाड़ी प्रिंस रावल भारतीय रेलवे में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद गांव में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए चार एकड़ में बन रहा स्टेडियम चार साल से अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

अब तक इसकी चहारदीवारी तक नहीं बनी है और न ही बुनियादी खेल सुविधाएं विकसित हो पाई हैं। इससे खिलाड़ियों और युवाओं में रोष है।
गांव के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने के उद्देश्य से करीब चार साल पहले स्टेडियम का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। चहारदीवारी नहीं होने से मैदान में आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। वहीं, ट्रैक और खेल उपकरणों का भी अभाव है। ग्राम पंचायत कई बार विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से चहारदीवारी बनवाने और निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग कर चुकी है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। गांव केविकास के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे अभ्यास करने को मजबूर खिलाड़ी
गांव के युवा सुबह-शाम अभ्यास कर आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन स्टेडियम अधूरा होने से सड़क किनारे और ऊबड़-खाबड़ जगहों पर अभ्यास करना पड़ता है। इससे चोटिल होने का खतरा रहता है। -अनिकेत रावल
शिवानी और प्रिंस रावल की उपलब्धियों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। गांव में बेहतर खेल सुविधाएं मिलें तो यहां से और खिलाड़ी निकल सकते हैं। हमारे गांव के खिलाड़ी बहुत मेहनती हैं। -शिव रावल

चार एकड़ में बन रहे स्टेडियम की चहारदीवारी तक न बनना निराशाजनक है। खुले मैदान में आवारा पशुओं और असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है। प्रशासन को जल्द निर्माण पूरा कराना चाहिए। -मनमोहन।

सुविधाओं के अभाव में युवाओं को अभ्यास के लिए शहर के निजी केंद्रों या दूरदराज के मैदानों में जाना पड़ता है। इससे उन परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है, जो महंगे केंद्रों का खर्च नहीं उठा सकते। -निखिल।

निखिल।

निखिल।

निखिल।

निखिल।

निखिल।

निखिल।

निखिल।

निखिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed