फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College students dominate All India Inter University Youth Festival

Panipat News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में छाए आर्य कॉलेज के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Arya College students dominate All India Inter University Youth Festival
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में अव्वल आकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने तीन विधाओं में प्रथम, तीन में द्वितीय व एक विधा में तृतीय स्थान पर कब्जा किया। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में 28 मार्च से एक अप्रैल तक किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर, अरुण आर्य व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने वीरवार को विजेता प्रतिभागियों का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने 37वें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में भाग लिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया। उन्होंने कुल 18 विधाओं में भाग लिया और 15 विधाओं में पुरस्कार जीता। वहीं, केयूके ने थियेटर में ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। उन्होंने बताया कि करनाल जोन में आर्य महाविद्यालय ने युवा महोत्सव में लगातार 18 बार प्रथम स्थान, इंटर जोनल में आठ बार प्रथम स्थान और राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में भी नौ बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कई बार देश का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ एशियन इंटर यूनिवर्सिटी फेस्टिवल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कॉलेज का नाम पूरे विश्व में चमकाया है। डॉ. रामनिवास ने बताया कि आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने केयूके का प्रतिनिधित्व करते हुए वन-एक्ट प्ले, लाइट वोकल इंडियन और प्रोशेशन में पहला, आर्केस्ट्रा, माईम, वेस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो में दूसरा व ग्रुप सोंग इंडियन में तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज की प्रंबधक समिति ने ऑल इंडिया यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 2100-2100 रुपये देकर सम्मानित किया। वहीं, लाइट वोकल इंडियन विधा में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा शीतल को 5100 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ. रामनिवास, प्राध्यापिका मीनाक्षी चौधरी, डॉ. विजय सिंह, डॉ. नीलू खालसा, अकरम खान सहित अन्य सभी कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed