फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arhatiyas locked the gates of Samalkha Mandi, long queues of trolleys formed.

Panipat News: आढ़तियों ने समालखा मंडी के गेटों पर जड़ा ताला, ट्रालियों की लगी लंबी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Arhatiyas locked the gates of Samalkha Mandi, long queues of trolleys formed.
समालखा। नई अनाज मंडी में बुधवार को आढ़तियों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए मंडी के दोनों गेटों पर ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आढ़तियों ने बाद में एसडीएम के आश्वासन पर ताला खोला।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि उठान न होने, बारदाने की कमी और गेहूं खरीद प्रक्रिया ठप होने से आढ़ती काफी परेशान हैं। मंडी के मुख्य गेट बंद होने से बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

समालखा एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि मंडी में खरीद न होना, बारदाने की भारी और उठान न होने से अनाज रखने की जगह नहीं बची। उन्होंने चेतावनी दी कि आज खरीद नहीं हुई तो कल फिर मंडी के गेट पर ताले लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मौसम कभी भी खराब हो सकता है। साथ ही मंडी में सारा गेहूं बाहर ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडी में अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। इस दौरान थाना पुलिस, चौकी पुलिस, तहसीलदार, मार्केट कमेटी सचिव मौके पर पहुंचे। एसडीएम अमित कुमार ने आढ़तियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि 12 अप्रैल तक कटे गेटपास पर गेहूं की खरीद की जाएगी। बाकी समस्याओं के समाधान जल्द ही किया जाएगा।
इसके बाद आढ़तियों ने ताला खोल दिया। इस मौके पर आढ़ती अनिल, रोशन लाल, प्रवीण गर्ग, संजय, सुरेंद्र, राजू बंसल, सदीप, रमेश व ब्रह्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed