फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   appealed to Vij

विज से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
appealed to Vij
पानीपत। गांव निंबरी के व्यक्ति से बिटक्वॉइन में निवेश करा रुपये दोगुना करने का झांसा देने वाले तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित ने गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाई है। पीड़ित ने गृहमंत्री से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और अपने साढ़े 30 लाख रुपये रिकवर कराने की मांग की है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस पर जान बूझकर आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

वधावाराम कॉलोनी निवासी राममेहर सिंह ने थाना शहर में दी शिकायत में बताया था कि उसका सीमा सिनेमा की बिल्डिंग में आरएस इंटरप्राइजेज के नाम से कार्यालय है। अपने जानकार बीमाकर्मी राममेहर के जरिये सुदेश पाल से जान पहचान हुई। सुदेश ने बताया था कि वह, तहसील कैंप निवासी उसका भाई सुंदर और जींद निवासी कृष्ण गोपाल बिटक्वॉइन में निवेश कराते हैं। नवंबर 2017 में उसने कहा कि 30 लाख रुपये निवेश करने पर 50 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

21 नवंबर से 11 दिसंबर 2017 के बीच आठ लाख रुपये आरएस इंटरप्राइजेज के खाते से कृष्ण गोपाल के खाते में ट्रांसफर किए। दिसंबर 2017 में 21 लाख रुपये अपने दोस्त बलबीर से ब्याज पर लेकर दिए। इसके दो महीने बाद उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो आनाकानी करने लगे और कहा कि सरकार ने बिटक्वॉइन को मान्यता नहीं दी है। रुपये मांगने पर गत 16 मई को स्काई लार्क के सामने आरोपियों से उसे पीटा और मारने की धमकी दी। थाना शहर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया और आरोपी सुदेश पाल एवं गोपाल कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया लेकिन पटियाला निवासी नवजीवन को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed