फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   All is not well in BJP: Selja

भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा : सैलजा

Fri, 19 Sep 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
All is not well in BJP: Selja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मंत्री और विधायक ही सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने अनिल विज के सोशल मीडिया प्रोफाइल से मंत्री पद हटाए जाने को इसका बड़ा उदाहरण बताते हुए कहा कि सरकार के भीतर गंभीर मतभेद हैं। वह वीरवार को कांग्रेस नेता रघुवीर संधू के घर पहुंचीं। उन्होंने यहां युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमिल संधू के ससुर विनय बाली के निधन पर संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया।
सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर हजारों वोट काटे गए। राहुल गांधी ने पुख्ता सबूतों के साथ यह तथ्य देश के सामने रखा है। संविधान को 70 वर्षों में जितनी मजबूती मिली थी, भाजपा ने उसे कमजोर करने का काम किया है।
विज्ञापन

सांसद ने एआई वीडियो के जरिए की जा रही राजनीतिक छींटाकशी और अमर्यादित भाषा पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया गया, जबकि इस स्तर की राजनीति हमारी संस्कृति नहीं है। सत्ता पक्ष को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। अभय चौटाला की ओर से हुड्डा पिता-पुत्र को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार न बनने के कुछ कारण सामने आ चुके हैं और कुछ आने वाले समय में सामने आएंगे। पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है और गुटों में बांटना कांग्रेस के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ ने किसानों, दुकानदारों और मजदूरों की कमर तोड़ दी है। सरकार का पोर्टल भी काम नहीं कर रहा, जिससे मुआवजे की प्रक्रिया अधर में है। धान के सीजन को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि मंडियों की हालत बेहद खराब है। किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है और इस बार आढ़तियों को भी भारी क्षति झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed