फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of embezzling 24 tonnes of shuttering material, case registered

Panipat News: शटरिंग का 24 टन माल लेकर गबन करने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling 24 tonnes of shuttering material, case registered
पानीपत। पानीपत के पसीना कलां गांव के केतन ने नोएडा की एक फर्म पर किराये पर लोहे की शटरिंग का 24 टन माल लेकर गबन करने के आरोप लगाए हैं। आरोप कि कंपनी ने किराये के पैसे भी नहीं दिए। जब माल वापस मांगा तो जान से मारने की धमकी दी। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पसीना कलां गांव निवासी केतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जुलाई 2024 को न्यू नोएडा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड फर्म को 24 टन 930 किलो लोहा शटरिंग का माल प्रयागराज साइट के लिए किराये पर दिया था। कंपनी के कर्मचारी हमारे गोदाम से माल लोड करवाकर अपने साइट पर ले गए थे। माल का वजन कांटा पर्ची के हिसाब से 24 टन 930 किलो था। इसके बाद वह हर महीने माल के किराये के बिल आरोपी फर्म को भेजते रहे लेकिन फर्म ने किराया नहीं दिया। 23 फरवरी को कंपनी के साइट मैनेजर देव का मेरे फोन आया कि हमारे यहां का काम पूरा हो गया है और आपका माल वापस भेज रहे हैं।
विज्ञापन

अगले दिन फोन आया कि माल वापस आ रहा है गाड़ी के चालक के हाथ सिक्योरिटी चेक वापस कर देना। जिस पर केतन ने कहा कि किराया नहीं मिलेगा तो वह चेक वापस नहीं करेगा। इसके बाद पुलिस ने केतन की शिकायत पर साइट मैनेजर देव शर्मा, धर्म सोलंकी, ट्रक चालक व अन्य के खिलाफ गबन और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed