फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for threatening woman by sending obscene messages on Instagram

Panipat News: इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for threatening woman by sending obscene messages on Instagram
पानीपत। इंस्टाग्राम पर महिला को अश्लील मैसेज भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को सेक्टर 29 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया। थाना सेक्टर-29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थानाक्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी थी कि सात मार्च को एक युवक ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज भेजकर गालीगलौज की। आरोपी ने बात करने के लिए एक मोबाइल नंबर भेजा। आरोपी ने उसको धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इंस्टाग्राम नंबर की जांच की तो नंबर जूना देवी निवासी हाजीपुर बरोनी बेगूसराय बिहार के नाम पर रजिस्टर्ड मिला। पुलिस ने बिहार में उक्त पते पर पहुंचकर पूछताछ की तो जूना देवी ने बताया कि उसने उक्त नंबर अपनी आईडी पर निकलवाकर अपनी बहन के लड़के शशांक निवासी पटेलपुर सूर्यागढ़ लखीसराय को दिया है। जो हाजीपुर बरोनी बेगूसराय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने आरोपी शशांक को पेश करने के लिए नोटिस दिया था। परिजनों ने आरोपी शशांक को थाना में पेश किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed