Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aanchal brought laurels to her college by participating in a national-level camp.

Panipat News: आंचल ने राष्ट्रीय स्तर के शिविर में हिस्सा ले बढ़ाया कॉलेज का मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Aanchal brought laurels to her college by participating in a national-level camp.
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेविका आंचल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के शिविर में हिस्सा लेकर कॉलेज को गौरवान्वित किया और देशभर से आए युवाओं के बीच विभिन्न रचनात्मक व सामाजिक सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आंचल के कॉलेज लौटने पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने स्वागत किया।
प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करना किसी भी विद्यार्थी के लिए बड़ी उपलब्धि है। ऐसे आयोजनों से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नए नजरिए से समझने का अवसर मिलता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा कि आंचल हमेशा से ही सेवा कार्यों और कॉलेज की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर योगदान देती रही हैं।
विज्ञापन

उनकी कार्यशैली और अनुशासन के बल पर ही उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में जाने का अवसर मिला। उनकी यह उपलब्धि इकाई के बाकी स्वयंसेवकों को भी बेहतर करने की प्रेरणा देगी। आंचल ने कहा कि शिविर में देश के अलग-अलग राज्यों से आए साथियों के साथ काम करने, टीम वर्क सीखने और भारतीय संस्कृति की विविधता को समझने का बेहतरीन मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed