फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman who was living in a live-in relationship for three years was strangled to death

Panipat News: तीन साल से लिव इन में रह रही महिला की गला घोंटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A woman who was living in a live-in relationship for three years was strangled to death
पानीपत। डाडोला रोड धर्मबीर कॉलोनी स्थित लेबर क्वार्टर में लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला की एक व्यक्ति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देेने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला की मंझली बेटी ने सामने ही दूसरे क्वार्टर में रह रहे अपने नाना को पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। महिला के पिता का आरोप है कि आरोपी संदीप दिल्ली से दो युवतियों लेकर आया था। महिला का इन दोनों युवतियों को लेकर संदीप से विवाद रहता था। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

महिला के पिता मोतीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला जिला गोपालगंज के जागीरीटोला क्षेत्र का रहने वाला है। वह डाडोला रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और धर्मबीर कॉलोनी में लेबर क्वार्टर में रहता है। उसकी लड़की सरोज (30) ने करीब 12 साल पहले ओमप्रकाश राम से शादी थी। सरोज की बड़ी बेटी दस साल, मंझली पांच और छोटी तीन साल की हैं। वह ओमप्रकाश राम के साथ चार साल पहले झट्टीपुर गांव में आकर रहने लगी। करीब तीन साल पहले संदीप उसको बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। कुछ समय बाद सरोज संदीप के साथ पानीपत में आ गई और उनके साथ लगते लेबर क्वार्टर में संदीप के साथ लिव-इन में रहने लगी। उसके साथ उसकी तीनों बेटियां भी रहती थी। आरोप है कि संदीप का एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर उसकी बेटी और संदीप का विवाद रहता था। उसकी मंझली नातिन शनिवार सुबह उसके पास आई और उसको बताया कि संदीप ने उसकी मम्मी को रात के समय खूब पीटा। वह अब उठ नहीं रही है। उसने मौके पर जाकर देखा तो सुमन मृत पड़ी थी। नातिन ने उसे बताया कि संदीप ने उसकी मां का गला दबाया है। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-29 थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन


वर्जन :
धर्मबीर कॉलोनी में लिव इन में रहने वाली एक की महिला हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-29 पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed