फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A great gathering of faith at Chulkana Dham, a huge crowd gathered for the padyatra and annual festival.

Panipat News: चुलकाना धाम में आस्था का महासंगम, पदयात्रा और वार्षिकोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A great gathering of faith at Chulkana Dham, a huge crowd gathered for the padyatra and annual festival.
श्याम बाबा के दर्शनों के लिए चुलकाना धाम जाने के लिए लगी श्रद्धालुओं के लाइन।
समालखा। चुलकाना धाम में रविवार को आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। एक ओर जहां श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शनों के लिए उमड़े, वहीं श्री चुनकट ऋषि लकीसर बाबा आश्रम में आयोजित वार्षिकोत्सव में भी दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा क्षेत्र दिनभर भक्ति और उल्लास के वातावरण में डूबा रहा। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिनभर भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और सत्संग का क्रम चलता रहा। श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर होकर बाबा के चरणों में नतमस्तक हुए।
विज्ञापन

उधर, श्रीश्याम भक्त हाथों में ध्वज लेकर समालखा से चुलकाना धाम तक पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे। “श्याम बाबा की जय” के जयघोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही के कारण समालखा-चुलकाना रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों ने यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया, हालांकि भीड़ अधिक होने से राहगीरों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के अवसर पर आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा समितियों ने भंडारा सेवा, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला। कार्यक्रम के दौरान प्रधान सत्यवीर गुप्ता, अशोक सालवानिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।दिनभर चले धार्मिक आयोजनों ने चुलकाना धाम को आस्था, सेवा और श्रद्धा के अनूठे संगम में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed