{"_id":"5b08672a4f1c1bfd6e8b49d6","slug":"91527277354-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को 8.62 करोड़ रुपये, 86 लाख रुपये और 7.30 लाख रुपये का बिजली बिल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को 8.62 करोड़ रुपये, 86 लाख रुपये और 7.30 लाख रुपये का बिजली बिल भेजा
Updated Sat, 26 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 26-30
-----
उपभोक्ताओं को 8.62 करोड़, 86 लाख और 7.30 लाख रुपये का निगम ने भेजा बिजली का बिल
मकान और दुकान के हैं कनेक्शन, एसडीओ ने बिल ठीक करने के लिए मांगा सोमवार तक का समय
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
बिजली उपभोक्ताओं ने किला सब डिवीजन पर रोष प्रदर्शन किया। उपभोक्ता सौरव निवासी भीम गौडा मंदिर क्षेत्र के बिजली का बिल 8 करोड 62 लाख रुपये, अनिल निवासी तहसील कैंप के घर का बिजली बिल 86 लाख रुपये, संजय कश्यप निवासी सैनी कॉलोनी के बीस गज की दुकान का बिल 7.30 लाख का भारी राशि का बिल भेजा गया है। ज्यादा संख्या में उपभोक्ताओं के पहुंचने की वजह से बिलिंग सेक्शन कार्यालय में भीड़ लग गई। उपभोक्ताओं ने बिजली बिल को ठीक करवाने के लिए मारामारी मच गई।
बिजली निगम के द्वारा काफी समय क्षेत्र में बिजली बिल नहीं भेजे जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के रिहायशी पते पर बिजली बिल भेजे गए हैं, वे भारी राशि के हैं। वहीं जिस समय किला सब डिवीजन में उपभोक्ता पहुंचे थे, उस समय एसडीओ ललित अत्री किसी कार्य के चलते बाहर गए हुए थे।
वहीं किला सब डिवीजन सीए विपिन बत्तरा ने बताया कि जो उपभोक्ता कार्यालय में गलत बिल को ठीक करवाने के लिए पहुंच रहे है, उनके साथ की साथ बिल ठीक किए जा रहे हैं। जेई अंजली शर्मा का कहना कि अगर किसी उपभोक्ता के मीटर में किसी प्रकार की खराबी है, तो उसके मीटर को बदल दिया जाएगा और जांच कर दोबारा से रीडिंग ली जाएगी। बीसीआईटीसी कंपनी प्रबंधक ललित शर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ता के पास गलत राशि के बिजली बिल पहुंचे है। उनकी रीडिंग की जांच कर बिलों को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों को याद आया सेवानिवृत्त फौजियों का काम
अजय, पंकज, मोहन और रमेश ने बताया कि पहले उनके क्षेत्र में सेवानिवृत्त फौजी रीडिंग लेने के लिए आते थे और वे सही तरीके से रीडिंग को लिख ले जाते थे। उनका दो महीने के बाद रीडिंग के आधार पर उचित बिल आता था। वे समय पर बिल की राशि को चुका देते थे, लेकिन कुछ समय से बिजली बिल ठीक नहीं आ रहा है।
कंपनी को दे रखा है ठेका
बिजली निगम ने रीडिंग और बिजली बिलिंग का ठेका दे रखा है। कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर बिजली मीटर की रीडिंग अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लेकर आते हैं। उसके बाद ही उसी के आधार पर उपभोक्ता का बिजली बिल बनाया जाता है। बिजली बिल को कर्मचारी उपभोक्ता के रिहायशी पत्ते पर भेजते है।
फोटो कॉटस
सौरव निवासी भीम गौडा मंदिर क्षेत्र ने बताया कि उनके पास बिजली निगम ने 8 करोड 62 लाख रुपये का बिजली बिल भेजा है। जो कि सरासर गलत है। कई दिनों से बिजली बिल को ठीक करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
फोटो कॉटस
अनिल निवासी तहसील कैंप ने बताया कि उनके घर का बिजली बिल 86 लाख रुपये बिजली निगम के द्वारा भेजा गया है। दो दिन से बिल को ठीक करवाने के लिए कार्यालय में आया रहा है, लेकिन आश्वासन देकर वापस भेज दिया है।
फोटो कॉटस
संजय कश्यप निवासी सैनी कॉलोनी ने बताया कि उनकी 20 गज की दुकान है और जिसका बिल उन्हें 7.30 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया। लेकिन वह बिल को ठीक करवाने के लिए चार दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहा था और शुक्रवार को उनका बिजली बिल घटाकर 2400 रुपये कर दिया। जिसके बाद उसने बिजली बिल की राशि राशि जमा करवा दी है।
-------
जल्द ही बीसीआईटीसी कंपनी प्रबंधक को बुलाकर सख्त आदेश दिए जाएंगे कि किसी भी क्षेत्र में गलत राशि का बिल ना जाए। अगर फिर कंपनी की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया जाता है, तो वे हेड ऑफिस पंचकूला को शिकायत पत्र भेज देंगे।
-पीके गोयल, सर्कल अधीक्षक अभियंता, पानीपत।
जिन उपभोक्ताओं के पास गलत राशि के बिल पहुंचे हैं, उनके सोमवार तक बिजली के बिल ठीक कर दिए जाएंगे।
-ललित अत्री, किला सब डिवीजन एसडीओ।