फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शिकायत देने पर भी कार्रवाई ना होने पर ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन

शिकायत देने पर भी कार्रवाई ना होने पर ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन

Tue, 26 Feb 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिकायत देने पर भी कार्रवाई ना होने पर ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन
शिकायत देने पर भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सनौली। गांव निंबरी से 25 दिन पहले चोरी हुए हाईवे डंपर के चोरों का सुराग न लगने पर ग्रामीणों ने थाना सदर पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसपी सुमित कुमार को दी, जिसके बाद एसपी ने इस मामले की छानबीन करने की जिम्मेदारी डीएसपी को सौंप दी। ग्रामीण सुरेश, राम सिंह, विनोद, शोकिन, वेदपाल, सुभाष आदि ने एसपी सुमित कुमार को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी को गांव निंबरी में उनका डंपर चोरी हो गया था जिसके बाद चोरों की संजय चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पहचान भी हुई है। शिकायत के बाद थाना सदर ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन उनका आरोप है कि शिकायत के 25 दिन बाद भी थाना सदर के पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद एसपी ने मामले की छानबीन के लिए डीएसपी सतीश को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed