फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   100-100 गज के प्लॉटों के लिए धक्के खा रहे बीपीएल परिवार

100-100 गज के प्लॉटों के लिए धक्के खा रहे बीपीएल परिवार

Tue, 16 Oct 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
100-100 गज के प्लॉटों के लिए धक्के खा रहे बीपीएल परिवार
फोटो 23
विज्ञापन


100-100 गज के प्लॉटों के लिए धक्के खा रहे बीपीएल परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। नौल्था गांव के बीपीएल प्लॉट धारक 11 साल से एक सौ-सौ गज के प्लाटों के कब्जे के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। बीपीएल प्लॉट धारक रामपाल, राजेश, बलवान, मदन, दिलावर रोशनी, लक्ष्मी, भानी व दीपक ने मंगलवार को इसराना के बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि नौल्था में बीपीएल परिवारों को 2007 में एक सौ सौ गज के प्लॉटों की रजिस्ट्री व इंतकाल हुए थे। परंतु आज तक उनको प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिल पाया है। पूर्व पंचायत ने गांव की उस 16 एकड़ जमीन पर बीपीएल प्लॉट धारकों को प्लॉट आवंटित किए गए थे। इन पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। इनके खिलाफ पूर्व पंचायत ने पैरवी करके स्टे खारिज करवा दिया था। उसके बाद कब्जा धारक उपायुक्त की कोर्ट में केस दायर किया, परंतु वहां भी पूर्व सरपंच ने जमीन के पूर्णतया पंचायती होने का रिकार्ड पेश किया था। उपायुक्त पानीपत ने यह फैसला रिकार्ड अनुसार ग्राम पंचायत व प्लाट धारकों के हक में दिया था। वर्ष 2015 में कब्जा धारक हाईकोर्ट पहुंच गए थे जो न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि बीडीपीओ की मौजूदगी में कुछ दिन पहले इसराना थाने में दोनों पक्षों को हिदायत दी थी कि हाईकोर्ट के फैसले से पूर्व कोई पार्टी उस जमीन से छेड़छाड़ नहीं करेगी। आरोप है कि उक्त जमीन पर दूसरे पक्ष ने जुताई शुरू कर दी है। इसके बारे में उन्होंने एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी को लिखित शिकायत दी थी।
विज्ञापन


यह मामला उनके संज्ञान में है। चूंकि मामला हाईकोर्ट के पास विचाराधीन है। अगर दूसरा पक्ष वहां जुताई कर रहा है तो इसकी शिकायत पुलिस थाने में कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र सिंह, बीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed