{"_id":"611ea5ef8ebc3e79f5528520","slug":"81-complaints-of-bills-and-meters-came-in-four-sub-divisions-60-were-resolved-panipat-news-knl80442751","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सब डिविजन में आईं बिल और मीटर की 81 शिकायतें, 60 का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सब डिविजन में आईं बिल और मीटर की 81 शिकायतें, 60 का समाधान
विज्ञापन
पानीपत। सब अर्बन सब डिवीजन में खुले डरबार में एसडीओ प्रवेश खटकड़ बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों क
- फोटो : Panipat
बिजली निगम के निर्देेशानुसार अब हर वीरवार और शनिवार को सब डिविजन स्तर पर निगम अधिकारी खुले दरबार लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली बिल की समस्या का निदान करेंगे। पहले चरण में वीरवार को जिले के तकरीबन सभी सब डिविजनों पर इसके लिए खुला दरबार लगाया। इनमें से मुख्य चार सब डिविजनों में कुल 81 शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकारियों ने मौके पर 60 का समाधान भी किया। वहीं, खराब मीटरों की शिकायतों पर एमसीओ जारी किए गए।
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के लिए निगम के जेई से लेकर एसडीओ व एक्सईएन लेवल तक के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खुले दरबार लगाए हैं। उपभोक्ता यहां आकर अपनी समस्याओं का निदान करवा सकते हैं। सब डिविजन इसराना के एसडीओ रामेंद्र मलिक ने बताया कि वीरवार को आयोजित खुले दरबार में कुल 28 शिकायतें आई। इनमें से 23 शिकायत बिजली बिलों से संबंधित थी। इसके अलावा 5 शिकायत खराब बिजली मीटरों की थी। इनमें से 12 का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं, खराब मीटरों की सत्यापन के लिए एमसीओ जारी किए गए।
सब अर्बन सब डिविजन के एसडीओ रमेश खटकड़ ने बताया कि कुल 21 शिकायतें आई। इनमें से 20 शिकायतें बिजली बिल और एक शिकायत मीटर से संबंधित थी। 17 बिजली बिलों और एक मीटर की शिकायत का मौके पर समाधान किया गया। इसके अलावा माडल टाउन सब डिविजन में कुल 6 शिकायतें आईं, जिनका समाधान किया गया। वहीं, सनौली रोड सब डिविजन के एसडीओ मनोज कूंडू ने बताया कि वीरवार को खुले दरबार में कुल 26 शिकायतें आईं। इनमें 22 शिकायत बिजली बिल और 4 शिकायत बिजली मीटरों की थी।