फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिजली समस्या से परेशान किसान भड़के, नारेबाजी कर जताया रोष

बिजली समस्या से परेशान किसान भड़के, नारेबाजी कर जताया रोष

Fri, 06 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या से परेशान किसान भड़के, नारेबाजी कर जताया रोष
बिजली समस्या से परेशान किसान भड़के, जताया रोष
विज्ञापन

कहा-समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पावर हाउस पर जड़ेंगे ताला
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। लगभग 15 दिनों से बिजली की समस्या से परेशान गांव गढी छाजू और जौरासी गांव के लोगों का वीरवार को गुस्सा भड़क गया। बिजली समस्या को लेकर दर्जनों किसान समालखा पावर हाउस पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख बिजली विभाग के एसडीओ योगेश बजाज व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित किसानों को समझाने का प्रयास किया। वहीं मामले की नजाकत को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची और किसानों को शांत करने के प्रयास शुरू किए। बाद में मौके पर पहुंचे एक्सईएन द्वारा बिजली समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन देने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि उन्होंने चेताया कि यदि बिजली समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे पावर हाउस को ताला जड़ देंगे।

किसान धर्मवीर जितेंद्र प्रताप, अशोक, सुरेंद्र, राजेंद्र, रामपाल, रामबीर, जोगेंद्र, मनोज, धरेंद्र आदि ने बताया कि पहले भी कई बार अधिकारियों को बिजली की समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों से आग्रह कर चुके हैं लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। बिजली समस्या से आहत गांव गढी छाजू और जौरासी के किसानों ने पावर हाउस पर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर हंगामे की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते मांग की है कि अधिकारी उन्हें जल्द समस्या से निजात दिलाने का काम करें। वहीं एसडीओ व एक्सईएन भी मौके पर पहुंचे और किसानों को बिजली समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। एक्सईएन धर्मवीर सिंह ने बताया कि ओवरलोड के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। एकाध दिन में समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed