{"_id":"5c754dfcbdec22077e4375ff","slug":"51551191548-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा निवृत विंग कमांडर ने प्रधानमंत्री व वायुसेना के एयर चीफ मार्शल को पत्र लिख मांगी देश सेवा की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा निवृत विंग कमांडर ने प्रधानमंत्री व वायुसेना के एयर चीफ मार्शल को पत्र लिख मांगी देश सेवा की इजाजत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त विंग कमांडर ने प्रधानमंत्री व वायुसेना के एयर चीफ मार्शल को पत्र लिख मांगी देश सेवा की इजाजत
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर व नौल्था में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक सुरेंद्र पाल गौड़ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीएस धनौवा को पत्र लिख फिर से वायु सेना में प्रवेश देने व देश की सेवा के लिए मौका देने की मांग की है। भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर सुरेंद्र पाल गौड़ ने पत्र में लिखा है कि वे वायु सेना से बतौर विंग कमांडर सेवानिवृत्त हुए थे। वो फ्लाइंग ब्रांच व पिचोरा मिसाइल में स्पेशलिस्ट रह चेक हैं। वे मात्र एक घंटे के रिफ्रेशर कोर्स के उपरांत देश की सीमा पर दुश्मन से लड़ने को तैयार हैं। पहले कारगिल लड़ाई व ऑपरेशन प्राक्रम में भी हिस्सा ले चुके हैं। उम्र का 50 वां साल पार कर चुके सुरेंद्र पाल गौड़ का कहना है कि वह अब भी देश के दुश्मनों के दांत खट्टे करने का जजबा दिल में रखते हैं। सुरेंद्र पाल गौड़ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीएस धनौवा को पत्र लिख फिर से वायु सेना में प्रवेश देने व देश की सेवा के लिए मौका देने की मांग की है।