{"_id":"5ad4ebaa4f1c1b58098b4e38","slug":"51523903402-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडिको में पालतू कुते की दहशत, कई लोगों को काटा, अब सोसाइटी के लोगों की शिकायत पर कुते के मालिक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडिको में पालतू कुते की दहशत, कई लोगों को काटा, अब सोसाइटी के लोगों की शिकायत पर कुते के मालिक पर केस दर्ज
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालतू कुत्ते ने काटा तो मालिक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
एलडिको सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते को लेकर लोगों में दहशत है। ये पालतू कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। अब सोसाइटी के लोगों ने एकत्रित होकर कुत्ते के मालिक की शिकायत सदर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने मामले में कुत्ते के मालिक व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाने में दी शिकायत में बिंदू भाटिया, मनोज गुप्ता, अमित गोयल, जसमेर, सुबोध, आशीष, महेंद्र अंगूरी देवी, मधु, नीलत, सतबीर, गीता व अशोक ने बताया कि उनकी सोसाइटी के ही सुरेश कुमार व उसकी पत्नी सरोज ने सेनबनार्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। वह टाउनशिप के कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है। पहले भी ये कुत्ता मनोज कुमार गुप्ता पर हमला कर चुका है। शुक्रवार को भी कुत्ते ने बिंदू भाटिया पत्नी अनिल भाटिया पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी सोसाइटी में कुत्ते का भय बना हुआ है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।