{"_id":"597e26674f1c1beb598b4571","slug":"41501439591-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन पंचायत ने कार्यकारिणी की मीटिंग कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन पंचायत ने कार्यकारिणी की मीटिंग कर जताया रोष
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन पंचायत ने कार्यकारिणी की मीटिंग कर जताया रोष
समालखा। जन पंचायत कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन धीमान धर्मशाला में किया गया। जिसमें पार्षदों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने नगर पालिका को भंग कर प्रशासक नियुक्त करने के अलावा पालिका अध्यक्ष की नीलामी की विजिलेंस जांच करवाने की मांग की।
जन पंचायत के संयोजक एवं आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने आरोप लगाया की भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा सरकार ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया। भाजपा पार्षद भेड़ बकरी की तरह बिक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के तहत ही विधायक ने नगर पालिका चेयरमैन को बनवाया, लेकिन एक साल बाद ही उसे बदलकर नया चेयरमैन बनाने की तैयारी चल रही है, समालखा के 17 वार्डों की जनता वह वोटर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। सभी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं, उन्होंने नगरपालिका भंग कर तुरंत प्रशासक नियुक्त करने, भाजपा पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। पूर्व पार्षद सत्यप्रकाश गर्ग ने कहा कि जनता ने पार्षदों को जनसेवा व विकास के लिए वोट दिया था, मगर भाजपा के अधिकांश पार्षद अपना घर भरने में लगे हुए हैं। इस मौके पर जगतार बिल्ला, रणबीर कपूर, कप्तान छौक्कर, सतपाल धीमान, मास्टर रामधारी, सन्नी अरोड़ा, सुधीर लिंकन व हरिचंद शर्मा मौजूद रहे।