{"_id":"593d50154f1c1b87448b45a0","slug":"41497190421-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो गाड़ी सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार पलटी, महिला चार फुट उछलकर गिरी, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो गाड़ी सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार पलटी, महिला चार फुट उछलकर गिरी, 15 घायल
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। पानीपत-हरिद्वार रोड पर सनौली खुर्द गांव के पास सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मारकर यूपी नंबर की बोलेरो गाड़ी पलट गई। बोलेरो सवार पीजीआई से बच्ची के शव को लेकर शामली जा रहे थे। हादसे में बच्ची के माता-पिता समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। सड़क पार कर रही महिला करीब चार फुट ऊपर उछलकर नीचे गिरी। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक मेें भर्ती कराया गया है। घायलों में हरियाणा और यूपी के शामली के लोग शामिल हैं। शामली निवासी महिला का सड़क हादसे में घायल होने पर बेटी की मौत का भी दुख फूट पड़ा। बोलेरो चालक हादसे के बाद भाग निकला।
सनौली खुर्द गांव के नजदीक गुप्ता पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे कैराना की तरफ जा रही यूपी नंबर की एक बोलेरो गाड़ी ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी। गांव सनौली खुर्द निवासी 52 वर्षीय विधवा महिला ईश्वती बोलेरो की टक्कर से करीब चार फुट ऊपर उछलकर नीचे गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने बोलेरो को सीधा कर चालक और अन्य यात्रियों को बाहर निकाला। बोलेरो में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सनौली थाना पुलिस ने घायलों की पहचान गांव भूरा शामली यूपी निवासी मनीष और उसकी पत्नी निशा, साथ में बैठे यात्री समीना, उसके पति इंतजार निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत, सचिन मुजफ्फरनगर यूपी, राकेश और गुलिंद्र झारखेड़ी यूपी के रूप में की। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस मंगवाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। महिला ईश्वती की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया।
बेटी का शव लेकर जा रहे थे घर
शामली के भूरा निवासी मनीष और निशा ने बताया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी लंबे समय से बीमार थी। उसका पीजीआई रोहतक उपचार चल रहा था। रविवार सुबह ही उसकी इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। उनके पास एंबुलेंस अलग से कर घर पहुंचने के लिए पैसे नहीं थे। वे शव को सवारी गाड़ी में लेकर जा रहे थे। बीच रास्ते में बोलेरो गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
सनौली खुर्द के पास एक बोलेरो गाड़ी महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 15 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। इसमें एक दंपति अपनी बच्ची का शव लेकर जा रहे थे। वे दोनों भी घायल हो गए हैं। उन्होंने पूछताछ में बच्ची की मौत का कारण लंबी बीमारी बताया है।
अजय मोर, प्रभारी, थाना सनौली, पानीपत।