फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   355 tonnes of garbage was removed on the first day of the cleanliness drive.

Panipat News: सफाई महाअभियान के पहले दिन 355 टन कूड़ा निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
355 tonnes of garbage was removed on the first day of the cleanliness drive.
सफाई करते कर्मी। स्रोत : निगम
पानीपत। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले शहर में महा सफाई अभियान मंगलवार को शुरू कर दिया है। अभियान वार्ड-14 के अंतर्गत बबैल रोड भारत नगर से शुरू किया। करीब 355 टन कचरा निकाला गया। नगर निगम के सफाई शाखा के एसआई गुरमीत ने सफाई कार्य शुरू किया। वार्ड-14 में करीब 400 कर्मचारी, 25 ट्रैक्टर-ट्राॅली, चार जेसीबी और अन्य वाहन लगाए गए।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद अजीत उर्फ बिट्टू ने बताया कि वार्ड में सफाई के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। हाउस की बैठक में मुद्दों को रखने के साथ अन्य काम कराए जा रहे हैं। सफाई अभियान में कर्मियों के साथ रहे हैं और इसके साथ लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोगों को कूड़ा गाड़ी में डालना चाहिए। ड्रेन-1 की सफाई के लिए भी पोकलेन मशीन लगाई गई है। गीले कूड़े को ट्राली में भरकर शहर से बाहर डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed