{"_id":"5c75830abdec22738963668b","slug":"31551205130-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय युवा मोर्चा ने निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय युवा मोर्चा ने निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
पानीपत। भारतीय वायु सेना द्वारा पीओके में मंगलवार सुबह किए आतंकी हवाई हमले की खुशी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला
अध्यक्ष मेघराज गुप्ता के नेतृत्व में बाइकों के काफिले के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नई अनाज मंडी के पास शिव नगर स्थित जिला कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड गोहाना मोड़, संजय चौंक, लाल बत्ती, बस अड्डा और फिर सलारगंज गेट, इंसार बाजार से दोबारा लाल बत्ती चौक व संजय चौक से होते हुए गोहाना चौंक पर संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया। वहीं इस मौके पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान के सैनिक जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं जब युवा मोर्चा के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाली तो जीटी रोड पर दोनों तरफ खड़े हुए लोगों ने भी भारत माता का जयकारे लगाए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप कौशिक, विजय वशिष्ठ, संदीप गर्ग, अंकित जैन, सुरेश मेहरा, प्रदीप रावल, मोनी गोयल, अनिल, संदीप शर्मा, अजय, सुनील, अनिल, संदीप सांगवान सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से मोदी ने कहा था कि अब सेना अब समय व स्थान भी स्वयं चुनेगी और पुलवामा के शहीदों का बदला लिया जाएगा। सेना ने अब वैसा ही करके दिखाया है।