{"_id":"5b5479634f1c1b54208b479f","slug":"31532262755-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-हैरो की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-हैरो की चपेट में आई महिला, मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-हेरो की चपेट में आई महिला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। बाबरपुर से कचरौली जाने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर-हेरो की चपेट में आने से 50 वर्षीय सीता पत्नी प्रेम निवासी बाबरपुर की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह की है। सीता उसकी पुत्रवधु रीना के साथ शनिवार की सुबह खेत में कामकाज के लिए गांव बाबरपुर स्थित घर से गांव कचरौली के रकबे के लिए गई थी। गांव के कचरौली के पास ट्रैक्टर से बांध कर हरो ले जाई जा रही थी। जिसे चालक बिशन पुत्र रोशन लाल चला रहा था। उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे सीता ट्रैक्टर व हेरो के नीचे कुचली गई व मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतका को पानीपत के सिविल अस्पताल ले आई। पुलिस ने सीता के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर उसके वाहन को केस की जांच के लिए इंपाउंड कर लिया।