फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लिखित शिकायत के बाद भी ठेकेदार पर नहीं हो रही गिरफ्तारी

लिखित शिकायत के बाद भी ठेकेदार पर नहीं हो रही गिरफ्तारी

Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
लिखित शिकायत के बाद भी ठेकेदार पर नहीं हो रही गिरफ्तारी
दोगुने पार्किंग शुल्क वसूलने वाले ठेकेदार की नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

उपायुक्त ने संयुक्त व्यापार मंडल को दिया आश्वासन, जल्द कार्रवाई की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। फ्लाईओवर के नीचे एक दिन चली पार्किंग में दोगुने रेट वसूलने और लोगों के साथ बदसलूकी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मंगलवार शाम चार बजे संयुक्त व्यापार मंडल के लोगों ने सिटी थाना में चार्जशीट दायर की थी। इसके 36 घंटे बाद भी पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था। इस बात को देखते हुए संयुक्त व्यापार मंडल के लोगों ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त को लिखित शिकायत दी है। इसके बाद उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जॉन ए के ठेकेदार संदीप ने पार्किंग के पहले दिन ही सभी वाहनों के तय रेट से दोगुने रुपये वसूल करने शुरू कर दिये थे। कार पार्किंग करने वालों की पर्ची 10 की जगह 20 रुपये की काटी गई, बाइक को पार्क करवाने के भी 5 की जगह 10 रुपये पार्किंग शुल्क के रूप में वसूले गए। इसको लेकर पूरा दिन लोगों व ठेकेदार के बीच विवाद होता रहा। शाम चार बजे के लगभग जब संयुक्त व्यापार मंडल के लोगों ने अपने लिए पार्किंग पास बनवाने की बात कही तो ठेकेदार ने 250 की जगह लोगों से 400 रुपये शुल्क की मांग की । इसके बाद लोगों ने इकट्ठे होकर ठेकेदार से बात करनी चाही तो उसने लोगों के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद संयुक्त व्यापार मंडल ने इकट्ठे होकर सिटी थाना में सबूतों के साथ ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज करवाया था। 36 घंटे बीत जाने तक पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद संयुक्त व्यापार मंडल के लोगों ने उपायुक्त सुमेधा कटारिय को लिखित में शिकायत दी। मंडल के लोगों ने कहा कि ठेकेदार का ठेका रद्द करके किसी दूसरे को दिया जाए। लोगों ने कहा कि पुलिस ठेकेदार को बचाने का प्रयास कर रही है। अगर पुलिस ने ठेकेदार पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो 10 जुलाई को फिर से इसी को टेंडर आवंटित होगा। जिससे शहर में गुंडागर्दी बढ़ेगी। उपायुक्त ने ठेकेदार पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। लेकिन चौथे दिन बीत जाने तक भी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हुई। एफआईआर दर्ज ना होना, ठेेकेदार पर किसी बड़े आदमी के हाथ होने का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed