फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   225 students showed their talent in district level speed competition

Panipat News: बारातियों ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
225 students showed their talent in district level speed competition
पानीपत। पसीना गांव में डाडोला से आए बारातियों द्वारा हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। बारातियों ने यहां बंदूक हवा में लहराकर गांव में दहशत भी फैलाई। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी बारातियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई राजकुमार ने बताया कि वह थाना क्षेत्र में बतौर सिक्योरिटी एजेंट मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर मिली वीडियो में कुछ व्यक्ति बारात में डीजे की धुन पर नाच रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के काफी लोग भी वहां मौजूद दिखाई दे रहे हैं। नाचने वालों में कुछ युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर हवाई फायर करते दिख रहे हैं। एक युवक डोगा बंदूक हवा में लहरा रहा है। इन्होंने जश्न के माहौल में हवाई फायर कर लोगों में दहशत फैलाई है। वीडियो की जांच-पड़ताल की तो पता लगा कि यह वीडियो 10 नवंबर का पाया गया। यह बारात डाडोला गांव से पसीना खुर्द गांव में पहुंची थी। उन्होंने गांव में जाकर इसके बारे में पता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पता लगा कि पसीना खुर्द के रहने वाले जाकिर के घर में शादी थी। यहां गांव डाडोला के रहने वाले शाहरुख की बारात आई थी। बारात में डाडोला निवासी गयूर ने पिस्टल से हवाई फायर किया था। बारात में मौजूद अन्य लोगों ने भी सार्वजनिक स्थान पर लोगों के बीच पिस्टल व डोगा बंदूक को हवा में लहराकर फायर किए। इससे लोगों में दहशत फैली।


पुलिस के हाथ लगे 2 वीडियो

सोशल मीडिया और मुखबिरों से पुलिस के हाथ 2 वीडियो लगे हैं। एक वीडियो में कई युवक दूल्हे के रथ पर चढ़ गए। वहां वह ग्रुप में खड़े होकर नाचने लगे। इसी बीच एक युवक ने हाथ में पिस्टल ली और आसमान की ओर उसका मुंह कर एक फायर किया।

फायर होते ही सभी फिर से नाचने लगे और नोट उड़ाने लगे। वहीं, दूसरी वीडियो में काफी युवा डीजे के सामने सड़क पर नाच रहे हैं। इनमें एक युवक वीडियो बना रहा है, जबकि वहां कई युवक हाथों में पिस्टल एवं दोनाली बंदूक लेकर लहराते हुए नाच रहे हैं। सभी युवाओं का मुंह वीडियो की ओर न होने के चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस अब इन आरोपियों की पहचान के लिए गांवों में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed